biodatamaker
✕

जून माह में घूमने जा रहे हैं तो ये 5 जगहें हो सकती हैं बेस्ट

Updated: गुरुवार, 26 मई 2022 (18:26 IST)
Travel in june : मई में भयानक गर्मी रहती है और जुलाई में बारिश। ऐसे में यदि आप जून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए लाएं हैं भारत के ऐसे 5 स्थान जहां आपको सुकून भरा अहसास होगा। आओ जानते हैं कि कौनसे हैं वे पांच बेस्ट टूरिज्म स्पॉट।
 
 
1. कुफरी Kufri : शिमला से मात्र 16 किलोमीटर दूर बर्फीले पहाड़ और सुंदर घाटियों को बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां स्काइंग का मजा लिया जा सकता है। यहां घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। हिमालयन नेशनल पार्क में आप ब्राउन भालू, पहाड़ी बकरा के साथ ही तेंदुआ भी देख सकते हैं।
 
2. लेह Leh: लद्धाख का एक क्षेत्र है लेह। सुंदर मनोरम घाटियां और विश्व की सबसे ऊंची चोटियां आपका मान मोह लेगी। यहां पर पैंगोंग झील, खार्दुंग ला पास और हेमिस मोनास्ट्री को देखना न भूलें।
 
3. चेरापूंजी Cherrapunji : चेरापूंजी का स्‍थानीय और आधिकारिक नाम सोहरा है जो मेघालय की राजधानी शिलॉन्‍ग से 56 किलो मीटर की दूरी पर है। चेरापूंजी 12 महीने ही घनी बारिश के कारण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां नोहकालीकई झरना के साथ ही बहुत ऊंचे ऊंचे सुंदर झरने हैं।
4. कुनूर Kunnur : तमिलनाडु में यह ऊटी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां कुनूर से ऊटी तक टॉय ट्रेन चलती है, जो पर्यटकों के सुविधाजनक और मनोरंजक है। कुनूर से ऊटी के बीच ट्रेन यात्रा में वेलिंगटन के कैंटोमेंट एरिया के साथ बेहद खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं। यहां देखने लायक स्‍थलों में हेरिटेज ट्रेन, सिम पार्क, वेलिंग्टन गोल्फ कोर्स, डॉल्फिन नोस, हाईफील्ड टी फैक्ट्री, लैंब रॉक और ड्रूग किला प्रमुख है।
 
5. अल्लेप्पी Alleppey  : यह केरल के टॉप पर्यटन स्थल में से एक है। इसे पूर्व का वैनिस भी कहा जाता है। इसकी असीम सुंदरता, बैकवॉटर यात्रा हर साल यात्रियों को बड़ी संख्या में आकर्षित करती है। नारियल के पेड़ों से होकर गुजरती नौकाएं आपका मन मोह लेंगी।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख