Dhanteras
✕

पार्टनर के साथ नेचर के बीच टेंट में गुजारें खुशी के पल, इस जगह पर जाने के बाद नहीं करेगा घर आने का मन

जानिए भारत में कैंपिंग के लिए कौनसी जगहें हैं सबसे अच्छी

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2024 (17:52 IST)
Monsoon Trip : बरसात के मौसम में घूमने का अपना मज़ा है। ऐसे में अगर आपकी अभी-अभी शादी हुई है, तो आप भी अपने साथी के साथ इस खूबसूरत मौसम में घूमने के लिए जगहें तलाश सकते हैं। आज इस आलेख में हम आपको शिलॉन्ग के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो कपल्स के लिए सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है। ALSO READ: मानसून में मध्यप्रदेश की इन 5 जगहों पर गए तो शिमला मनाली भूल जाओगे

घूमने के लिए बेस्ट चोइस है शिलॉन्ग
शिलॉन्ग मेघालय की राजधानी है, जो यहां की नेचुरल खूबसूरती के लिए काफी जानी जाती है। इसे इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां मौजूद पहाड़ियां, घने जंगल, झरने, झील आपकी ट्रिप में चार चांद लगा देते हैं। हर साल लाखों लोग यहां घूमने आते हैं। कुछ फैमिली के साथ, तो वहीं कुछ दोस्तों के साथ ट्रिप इंजॉय करने आते हैं।

शिलॉन्ग में घूमने की जगहें
शिलॉन्ग के पास कई ट्रैकिंग रूट है, जहां पर आप हरी भरी प्रकृति का लुत्फ उठा सकते हैं। आप शिलॉन्ग में रिवर राफ्टिंग, कैनोइंग, पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद भी उठा सकते हैं। शिलॉन्ग के बाजारों से आप लकड़ी के समान, कपड़े और कई सारी चीजें अपने पार्टनर के लिए खरीद सकते हैं।

पार्टनर के साथ बिता सकते हैं खूबसूरत पल
इसके अलावा आप यहां पर कई धार्मिक स्थलों पर भी जा सकते हैं। शिलॉन्ग के आसपास मौजूद जंगल कैंपिंग के लिए सबसे बेस्ट माने गए हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकते हैं। यहां पर कई सारी खूबसूरत जान भी आपका दिल जीत लेंगे जैसे एलेफेंटा फॉल्स, स्वीट फॉल्स आदि।

आप यहां के खूबसूरत बगीचे को भी विकसित कर सकते हैं। जैसे हिडन पार्क, पॉल लोवे बॉटनिकल गार्डन आदि। अगर आप अपने पार्टनर के साथ खुले आसमान के नीचे बैठकर पूरी रात गुजारना चाहते हैं, तो ये सभी जगह किसी जन्नत से काम नहीं है।

कैसे पहुंचें शिलॉन्ग
शिलॉन्ग पहुंचने के लिए आप अपने घर के नजदीक एयरपोर्ट से शिलांग एयरपोर्ट जा सकते हैं। यह शहर से 30 किलोमीटर दूर है, यहां पहुंचकर आप आराम से टैक्सी कर आसपास की जगहों को विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा शिलॉन्ग गुवाहाटी सड़क मार्ग से भी आप पहुंच सकते हैं।

शिलांग आप साल भर में कभी भी आ सकते हैं। यहां का मौसम हमेशा सुहावना रहता है। शिलांग पहुंचते ही आपके यहां पर ठहरने के लिए कई सारे होटल मिल जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से किसी भी होटल को बुक कर सकते हैं। यकीन मानिए पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट साबित हो सकती है।

 
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख