suvichar

हिल स्टेशन से आईलैंड तक का मज़ा लेना है तो असम में है हर एक ऑप्शन मौजूद

गर्मी की छुट्टियों के लिए असम है एक आइडिअल डेस्टिनेशन

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 20 मई 2024 (16:42 IST)
Assam Tea Garden

Offbeat Destination in Assam: भारत में मई-जून का महीना भयंकर गर्मी का होता है। इस दौरान लोग पहाड़ों में घूमना पसंद करते हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा उत्तर पूर्व के राज्य असम में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप गर्मियों में जाने का प्लान बना सकते हैं।

कुछ लोगों को पहाड़ों पर जाकर सुकून मिलता है, तो कुछ बीच लवर होते हैं, किसी को वाइल्डलाइफ में रूचि होती है, तो कोई बस खूबसूरत नजारे देखने का शौकीन होता है। भारत में हर तरह के घुमक्कड़ों के लिए ऑप्शन्स मौजूद हैं, लेकिन अगर आप ऐसी किसी जगह की तलाश में हैं जहां ये सारे ऑप्शन्स एक साथ मौजूद हों, तो असम है एकदम बेस्ट। यहां कौन सी जगहें घूमने लायक हैं, आइए जान लेते हैं इस बारे में।

ALSO READ: Kaidarnath Yatra 2024: जानिए कैसे पहुंचे केदारनाथ धाम

बराक वैली टी स्टेट: अगर आप असम जा रहे हैं तो यहां की चाय पीने का लुत्फ और चाय के बागानों को देखने का मौका बिल्कुल भी ना गवाएँ । यहाँ के चाय के बागान और उनकी खूबसूरती आपको ऐसे घेर लेगी कि इससे निकलने का दिल ही नहीं करेगा।
असम की बराक वैली एक ऐसी ही प्राकृतिक छटा प्रस्तुत करती है। बराक वैली दक्षिणी असम में स्थित है। यहां दोलु लेक नाम से एक झील भी है जहां शांति से बैठकर समय बिताने का भी अपना अलग ही मजा है।

उमानंद आईलैंड: असम का उमानंद आईलैंड दुनिया का सबसे छोटा Inhabited रिवर आईलैंड है। यह आईलैंड 17वीं शताब्दी में बने शिव मंदिर के लिए भी जाना जाता है। असम में ब्रम्हपुत्र नदी पर स्थित है उमानंदा आईलैंड । गुवाहटी से फेरी लेकर आप उमानंद पहुंच सकते हैं।

मानस नेशनल पार्क: मानस नेशनल पार्क को यूनेस्को नेचुरल वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में भी शामिल है। इसे असम का सबसे बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन कह सकते हैं। हिमालय की तलहटी में स्थित मानस नेशनल पार्क में आप कई सारे जंगली जानवर देख सकते हैं।

हाफलांग: हाफलांग हिल स्टेशन को पूर्व का स्विट्जरलैंड नाम भी दिया गया है। यह असम का एकमात्र हिल स्टेशन है जो बेहद खूबसूरत है। हाफलांग में हरे-भरे पहाड़ और घने जंगल के साथ झरने भी देखने को मिलेंगे। हाफलांग में हाइकिंग का भी मजा लिया जा सकता  है।

 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख