Daily Horoscope
✕

Short Story About Mother's Day : मातृत्व से बढ़कर कुछ नहीं

Updated: गुरुवार, 11 मई 2023 (11:06 IST)
रूदन की आवाज जोर जोर से आने लगी। रोने की आवाज से मां के दर्द का एहसास हो रहा था। बरामदे में बैठी महिलाओं की आंखें भी नम हो गई। थोड़ी देर बाद ही कुछ महिलाएं खुसर-पुसर करने लगी ।अच्छा हुआ चली गई बेटी आधी पागल थी। 
 
दूसरी ने कहा - हां मैं तो उनकी पड़ोसी हूं। देर रात  तक चीखती चिल्लाती थी। जवान होती ऐसी बेटी का भला मां कब तक ध्यान  रखती। जन्म से ही ऐसी ही थी। यह सारी बातें मृत बेटी की नानी सुन रही थी।आंख के आंसू रुक नहीं रहे थे। ऊपर से इस तरह की बातों से उनका दिल छलनी हो गया। 
 
यह महिलाएं मेरी बेटी की पीड़ा नहीं समझ रही है। उसने अपनी 16 साल की बेटी खोई  है।जिसको उसने अपने मातृत्व से सींचा। अन्य बच्चों से ज्यादा ध्यान देकर उसको बड़ा किया।उसको चीजें सिखाई बेटी ने अपनी जवानी के दिन उसके साथ जिए भला वो कैसे अपनी इस बेटी को भूल पाएगी। 
 
एक मां के लिए कभी भी उसकी बेटी पागल या अर्ध विक्षिप्त नहीं हो सकती। महिलाओं के चले जाने के बाद नानी ने अपनी बेटी को गले लगाया, और कहा - बेटी तेरा मातृत्व वंदनीय है। तूने अपनी ममता से अपनी बच्ची को दुनिया वालों की तानों से बचाया। ढाल बनकर खड़ी रही। बेटी ने कहा- मां तुम मां हो ना इसलिए मेरी पीड़ा को समझ पा रही हो। हां मां दुनिया में मां के मातृत्व से बढ़कर कुछ नहीं है।
ALSO READ: वामा साहित्य मंच ने मनाया मातृ दिवस, कविताओं और लघुकथा में बताई मां की महिमा
लेखक के बारे में
आरती चित्तौडा

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख