ramcharitmanas
✕

मां पर शायरी: सोशल मीडिया पर viral हो रही है मां पर शेरो शायरी

Updated: शनिवार, 13 मई 2023 (12:55 IST)
mother’s day shayari
मां सिर्फ शब्द नहीं हमारी पूरी ज़िन्दगी है क्योंकि इस ज़िन्दगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा ही हमारी मां होती है। मां हमारे हर पल में साथ होती है और ईश्वर की इस खूबसूरत रचना को सम्मान देने के लिए हर दिन कम है। पर अपनी मां का एक दिन ख़ास बनाने के लिए विश्वभर में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इंटरनेट पर कई मदर्स डे स्पेशल शायरियां वायरल हो रही है और आप भी अपने सोशल मीडिया पर अपनी मां का फोटो शेयर कर इन खूबसूरत शायरियों को कैप्शन में लिख सकते हैं। इस लेख के ज़रिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन मदर्स डे स्पेशल शायरियां.......
 
1. मां के लिए मैं क्या लिखूं,
मां ने तो खुद मुझे लिखा है। 
 
2. मां से छोटा कोई शब्द हो तो बताओ,
मां से बड़ा भी कोई हो तो बताओ। 
 
3. लोग कहते हैं की आज मां का दिन है,
वो कौनसा दिन है जो मां के बिना है। 
 
4. मौत के लिए तो बहुत रास्ते हैं,
पर जन्म लेने के लिए केवल मां ही है। 
 
5. मंजिल दूर है और सफ़र बहुत है,
छोटी सी जिंदगी की फ़िक्र बहुत है। 
 
6. मार डालती ये दुनिया कब की हमें,
लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है। 
 
7. दवा न असर करे तो नज़र उतारती है,
एक मां ही है जो कभी नहीं हार मानती है। 
 
8. जन्नत का हर लम्हा मैंने दीदार किया था,
गोद में उठाकर जब मां ने मुझे प्यार किया था। 
 
9. शायद गिनती नहीं आती मेरी मां को यारों,
तभी तो मैं एक रोटी मांगता हूं तो,
वो दो लेकर देती है। 
 
10. यारों मां को देख मुस्कुरा लिया करो,
क्या पता किस्मत में हज तीरथ लिखा ही न हो। 
 
11. एक अच्छी मां हर किसी के पास होती है,
पर एक अच्छी औलाद हर मां के पास नहीं होती। 
 
12. घर की इस बार मैं मुकम्मल तलाशी लूंगा
पता नहीं गम छुपाकर हमारे मां-बाप कंहा रखते थे। 
 
13. जब भी लिखता हूं मां तेरे बारे में,
न जाने क्यों मेरी आंखें भर आती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख