sundarkand
✕

happy mothers day 2020 : मां के बारे में किसने क्या कहा, जानिए यहां

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (15:10 IST)
धर्म शास्त्रों के अनुसार माता सबसे पहले पूजनीया है.- शिवराम कवि(तेलगु)
जननी की शक्ति संसार में सबसे महान है और माता के हृदय से बढ़ कर कोई शास्त्र नहीं. - राम कुमार वर्मा.

मैं जो कुछ भी हूं मातृ-निर्मित हूं.- जान क्विन्सी एडम्स.

पालना झुलाने वाला हाथ वह हाथ है जो जगत पर शासन करता है.- विलियम रॉस वालेस.

जननी सदैव ही जननी है, जीवित वस्तुओं में पवित्रतम.- कालरिज.

मैं जो कुछ भी हूं या होने की आशा करता हूं, उसका श्रेय मेरी दिव्य माता को है.- अब्राहम लिंकन.

विश्व में मातृत्व आदर्श संबंध है. ‘माता’ शब्द वह अनंत तट है जिस के पोताश्रय पर सभी भारतीय आत्माओं को आश्रय मिलता है.- भगिनी निवेदिता.
माताएं ही भविष्य के विषय में विचार कर सकती हैं, क्योंकि वे अपनी संतानों में भविष्य को जन्म देतीं हैं.- मैक्सिम गोर्की.
जो कुछ मैं हूं वो मां का बनाया हुआ हूं.- दादा भाई नैरोजी.  
जीव जगत की सृष्टि करने वाले का सबसे श्रेष्ठ दान माता का स्नेह है.- शरतचंद्र.
मनुष्य जीवन में एक स्थान ऐसा चाहता है जहां तर्क, विचार और विवेचना न रहे, रहे केवल श्रद्धा. संभवतः इसी कारण मां का सृजन हुआ होगा.- सुभाष चन्द्र बोस.
जननी ही वेद है, शास्त्र है. जननी ही जप, तप और गुरु है.जननी सब कुछ और सर्वस्व है. जननी को धिक्कार करने वाले को अधम गति प्राप्त होती है.- तिरुपति वेंकटवुलु.
जब तक माता जीवित रहती है, मनुष्य सनाथ रहता है और उसके न रहने पर वह अनाथ हो जाता है.- वेदव्यास.
मनुष्यों के लिए तो माता अवश्य ही देवताओं की भी देवता है. संतान के लिए माता का हस्त-स्पर्श प्यासे के लिए जल-धारा के समान है.- भास
एक शब्द में मां को ‘लय’ कहूंगा –जीवन का, व्यक्तित्व का और नारीत्व का भी.- प्रेमचंद.
कहीं कुपुत्र तो जन्म ले सकता है पर माता कभी कुमाता नहीं होती.- शंकराचार्य .
मातृपद ही संसार का श्रेष्ठ पद है, क्योंकि यही एक ऐसी स्थिति है जहां निस्वार्थता की महत्तम शिक्षा प्राप्त की जा सकती है.- स्वामी विवेकानन्द.
माताएं ही सब संसार को उठा सकतीं हैं. माताएं ही देश को उठा या गिरा सकतीं हैं. माताएं ही प्रकृति के ज्वार में उतार व प्रवाह ला सकतीं हैं. महापुरुष सदा ही श्रेष्ठ माताओं के पुत्र हुआ करते हैं.- स्वामी राम तीर्थ.
लेखक के बारे में
डॉ. छाया मंगल मिश्र
सामाजिक विचारक, प्रोफेसर और संवेदनशील लेखिका.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख