ramcharitmanas

शाओमी ने लांच किया नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो, जानिए कीमत और फीचर्स

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (23:19 IST)
नई दिल्ली। स्मार्टफोन और घरेलू स्मार्ट उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी शाओमी ने गुरुवार को भारतीय बाजार में डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरा वाला नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो लांच करने की घोषणा की जिसकी कीमत 13,999 रुपए और 15,999 रुपए है।
 
 
शाओमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं शाओमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु जैन ने यहां इस स्मार्टफोन को लांच करते हुए कहा कि रेडमी नो 5 प्रो को उन्नत बनाया गया है और इसके डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही प्रौद्योगिकी को भी उन्नत बनाया गया है।
 
उन्होंने कहा कि क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 634 ऑक्टा कोर प्रोसेसर आधारित इस स्मार्टफोन का स्क्रीन 6.26 इंच का है। इसमें 12 एमपी और 5 एमपी का रियर तथा 20 एमपी और 2 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इस तरह यह 4 कैमरा वाला उनकी कंपनी का पहला फोन है। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी है। इसके 2 संस्करण उतारे गए हैं जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी रॉम की कीमत 13,999 रुपए है जबकि 6 जीबी रैम और 64 जीबी रॉम की कीमत 15,999 रुपए है।
 
जैन ने कहा कि ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत शुक्रवार को इसकी बिक्री होगी और इस मौके पर ग्राहकों को दोनों मॉडलों पर 1-1 हजार रुपए की छूट दी जाएगी। इस तरह इसकी कीमतें क्रमश: 12,999 रुपए और 14,999 रुपए हो जाएंगी। शुक्रवार को कंपनी की वेबसाइट के साथ ही ऑनलाइन मार्केट प्लेस फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री होगी तथा इसके बाद यह स्मार्टफोन रिटेल आउटलेटों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख