suvichar
✕

गूगल लैंस फीचर के साथ लांच हुआ Xiaomi Mi A2,सेल में मिलेगा 2,200 रुपए का फायदा

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (08:50 IST)
Xiaomi Mi A2 भारत में लांच कर दिया गया है। कंपनी ने 4GB+64GB में लांच किया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 16,999 रुपए रखी है। स्मार्ट फोन को ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और लेक ब्लू कलर में लांच किया गया है। ये स्मार्टफोन भारत में Mi A1 के बाद दूसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। कंपनी के मुताबिक इसकी सबसे बड़ी खूब इसका कैमरा है। सेल में खरीदने पर इस फोन पर कई फायदे भी मिलेंगे। एक नजर इसके फीचर्स पर
 
* इसके लिए ग्राहक प्री ऑर्डर कर सकते हैं। शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर इसकी सेल 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे से होगी।
 
* लॉन्च ऑफर के तौर पर जियो की ओर से इस स्मार्टफोन के साथ 4.5TB हाई स्पीड डेटा और 2,200 रुपए का इंटेंट कैशबैक दिया जाएगा। हालांकि इसमें नियम व शर्तें शामिल होंगी।
 
- 6GB+128GB वेरिएंट को जल्द ही पेश किया जाएगा।
 
- Mi A2 में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 5.99 इंच की है और इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:9 का है।
 
- स्मार्टफोन क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर चलता है जो ऑक्टाकोर है। इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड दिया गया है और कंपनी ने वादा किया है कि जल्द ही एंड्रॉयड P का अपडेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के तीन मेमोरी वेरिएंट लॉन्च किए गए है।
 
- स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, वहीं इसका सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। रियर में LED फ्लैश का भी सपोर्ट ग्राहकों को दिया गया है। सेल्फी के लिए भी इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के कैमार ऐप में गूगल लेंस पहले से ही होगा। गूगल लेंस एक फीचर है जो ऑब्जेक्ट को स्कैन करके उसके बारे में आपको जानकारी देता है। 
 
- फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,010mAh की बैटरी दी गई है। 
 
- कनेक्टिविटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac (डुअल-बैंड, 2.4GHz और 5GHz), ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।
 
- फोन में 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट नहीं दिया गया है। रियर पैनल में ग्राहकों को फिंगरप्रिंट स्कैनर जरूर मिलेगा।

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख