Daily Horoscope
✕

Xiaomi Mix Fold 3 : 5 कैमरे दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च, Samsung Galaxy Z Fold को देगा टक्कर

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2023 (19:30 IST)
शिओमी ने थर्ड-जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 3 चीन में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold  को सीधी टक्कर देगा। हालांकि अभी भारत के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। जानते हैं क्या हैं स्मार्टफोन के फीचर्स-
 
Xiaomi Mix Fold 3 में 8.03-इंच की E6 OLED फोल्डेबल स्क्रीन है, जिसका 2K रेजोल्यूशन है। यह डिस्प्ले UTG प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें 6.56 इंच की FHD+ एक्सटर्नल डिस्प्ले दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 FHD+ है। यह डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आती है।

दोनों डिस्प्ले में E6 मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है और 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती हैं। स्मार्टफोन ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 फोल्ड पर काम करता है।
 
यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट के साथ आता है। स्टोरेज के लिए यह फोन LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट करता है। इस फोन में 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
 
कैसा है कैमरा : स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX800 प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10 मेगापिक्सल का 3.2x टेलीफोटो शूटर और 10 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप स्नैपर दिया गया है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 
क्या है कीमत : Xiaomi Mix Fold 3 के 12GB + 256GB वेरिएंट की चीन में कीमत ¥8,999 (लगभग 1,03,225 रुपए) है। 16GB + 512GB वेरिएंट चीन में ¥9,999 (लगभग 1,14,463  रुपए) में उपलब्ध है। 16GB + 1TB वेरिएंट को चीन में ¥10,999 (लगभग 1,26,117 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

अगला लेख