biodatamaker
✕

भारी छूट के साथ मिल रहा है 20 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (17:10 IST)
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने Vivo V5s को नया एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट में लांच किया है। यह फोन 20 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 18,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स वेबसाइट्‍स पर यह डिस्काउंट के साथ 17,990 रुपए में उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर में छूट भी पा सकते हैं। 
ALSO READ: आधार कार्ड पर मिलने वाली है यह सुविधा
 
फीचर्स की बात करें तो वीवो वी5एस में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। यह आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और इसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है। आपको दूसरे सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा। वीवो का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा।
 
ALSO READ: जियो का जबर्दस्त ऑफर, फायदा ही फायदा...
 
फोन में सबसे खास फीचर इसका कैमरा है। वी5एस का सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। बेहतर सेल्फी के लिए फ्लैश भी दिया गया है और सॉफ्टवेयर के तौर पर फेस ब्यूटी 6.0 मौज़ूद है। सेल्फी कैमरे से यूज़र फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और अल्ट्रा एचडी से लैस है।

ALSO READ: बिना बैटरी का मोबाइल, नहीं पड़ेगी चार्ज की जरूरत...
 
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, एनएफसी और जीपीएस जैसे फीचर्स हैं। वीवो वी5एस में 3000 एमएएच की बैटरी लगी हुई है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, ई-कंपास और जायरोस्कोप सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 153.8x75.5x7.55 मिलीमीटर है। इसका वज़न 154 ग्राम है।
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Uttarakhand News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 2 लाख रुपये तक की मदद

इंदौर में RSS की कार्यकारी मंडल बैठक शुरू, मोहन भागवत ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिलवाई दिव्यांग नागरिक की मदद

उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

अगला लेख