dharma sangrah
✕

धूम मचाने आ रहा है Vivo T1X, 12 हजार से भी कम में पाइए 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी

Updated: मंगलवार, 19 जुलाई 2022 (17:34 IST)
प्रथमेश व्यास
 
Vivo 20 जुलाई को अपना ब्रैंड न्यू स्मार्टफोन Vivo T1X लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन के फीचर्स इस साल लॉन्च हुए बाकी सभी स्मार्टफोन्स से हटकर होंगे। बढ़ाई जा सकने वाली RAM, तेज प्रोसेसर, आकर्षक डिजाइन के साथ-साथ इस फोन में और भी कई ऐसे Specifications हैं, जो आपको इसे खरीदने के लिए मजबूर कर देंगे। इसका प्राइस भी 12,000 से कम होने वाला है। आइए जानते हैं Vivo T1X के बारे में वो सब जो आप जानना चाहते हैं -
 
Vivo T1X के Features संक्षेप में:
 
डिस्प्ले - 6.58 FHD+, 90hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर - Qualcomm Snapdragon 680 SoC
कैमरा - बैक कैमरा (50MP + 2MP), फ्रंट कैमरा (8MP)
मेमोरी - 4GB, 8GB RAM, 128GB, 256GB इंटरनल स्टोरेज
बैटरी - 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग 
प्राइस - 11, 499 
 
Vivo T1X Full Review और Specifications:
 
Vivo T1X फोन कई मायनों में इस साल लॉन्च हुए Best Low Budget Smartphones में से एक होने वाला है। इसकी वजह है इस फोन के खास फीचर्स। RAM 6 और 8 GB दी गई है, लेकिन इसे बढ़ाया भी जा सकता है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके बारे में पिछले साल लॉन्च हुए गेमिंग स्मार्टफोन्स के साथ भी खूब चर्चाएं की गई थी। इस फोन की बैक साइड प्लास्टिक की है और इसके साइड में फिंगरप्रिंरट सेंसर दिया गया है।  
 
वीवो के स्मार्टफोन लॉन्च होते ही लोग इनके कैमरा सेटअप के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं। ये फोन एक शानदार ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50 और 2 MP के कैमरे दिए जाएंगे। इस फोन का फ्रंट कैमरा भले ही 8 MP का हो, लेकिन f/2.0 का अपर्चर की मदद से अच्छी सेल्फी क्लिक कर लेगा।  
 
Vivo T1X की मुख्य हाईलाइट इसके बैक साइड में दिया जा रहा 4 सेगमेंट कूलिंग सिस्टम है, जो गेमिंग और लॉन्ग टाइम कंटेंट वाचिंग के दौरान इसके प्रोसेसर को ठंडा बनाए रखेगा। ये फोन ब्लैक और ब्लू कलर वैरिएंट में लॉन्च होगा। इसका ब्लू कलर बेहद शानदार 'औरोरा' लुक देगा, जो यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है। 
 
Low Budget Smartphone होने के बाद भी इस फोन के साथ 5000 mAH की बैटरी मिल रही है, जो कि बहुत अच्छी बात है। ये फोन मलेशिया में लॉन्च हो चुका है। वहां  4GB + 64GB वैरिएंट 11,700 और  8GB + 128GB वैरिएंट 14,400 रुपए में लॉन्च हुआ है।  भारत में ये फोन 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। ये फोन ब्लैक और ब्लू कलर वैरिएंट में लॉन्च होगा।कंपनी 20 जुलाई को इसका 8 GB वैरिएंट लॉन्च करती है या नहीं, ये कहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन, इतना साफ है कि 20 जुलाई को लॉन्च हो रहे फोन की प्राइस 11,499 के आस-पास ही होगी। 
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

CM भूपेंद्र पटेल का छात्र हित में बड़ा फैसला: अब अंकों के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Uttarakhand News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 2 लाख रुपये तक की मदद

इंदौर में RSS की कार्यकारी मंडल बैठक शुरू, मोहन भागवत ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिलवाई दिव्यांग नागरिक की मदद

उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख