dharma sangrah
✕

OnePlus बाजार में मचाने जा रहा है तहलका, ला रहा है first folding स्मार्टफोन

Updated: बुधवार, 21 जून 2023 (19:28 IST)
V Fold renders  : OnePlus जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर धमाका करने जा रहा है। V Fold के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। मीडिया खबरों के मुताबिक फोल्डेबल डिवाइस इस साल अगस्त के अंत तक लॉन्च हो सकता है। इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक फोन में 8-इंच QHD+ (2560 x 1440 पिक्सल) OLED इनर प्राइमरी डिस्प्ले और 6.5-इंच FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) आउटर स्क्रीन हो सकती है।

इसके क्वालकॉम के सबसे तेज Snapdragon 8 Gen 2 SoC और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस होने की अफवाह है। एक नया लीक आने वाले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर दिखाता है।

तीन रियर कैमरा लेंसों में से एक पेरिस्कोप लेंस होने की उम्मीद है, जो Samsung Galaxy S23 Ultra की तरह हाई-क्वालिटी, लॉन्ग ऑप्टिकल जूम फीचर से लैस हो सकता है। बैक पैनल के ऊपरी बाएं कोने पर एक एलईडी फ्लैश पैनल देखा जा सकता है।

वनप्लस का फोल्डेबल फोन काफी हद तक Samsung Galaxy Z Fold के समान लग रहा है, जो कि किताब की तरह मुड़ने वाले डिजाइन के साथ आता है।

फोन के कवर डिस्प्ले पर बीचोबीच पंच-होल कटआउट देखने को मिलता है, जो कि सेल्फी कैमरे के लिए दिया गया है। हालांकि, अनफोल्ड करने पर सेल्फी कैमरा टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित मिलेगा।

दोनों ही डिस्प्ले के किनारों पर पतले बेजल्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स को बड़ा डिस्प्ले एक्सपीरियंस प्रोवाइड किया जाएगा। स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख