Daily Horoscope
✕

तेलगु के इस अक्षर से दुनियाभर में मचा हड़कंप, कई मोबाइल हुए क्रैश

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (08:06 IST)
तेलगु भाषा के एक अक्षर ने दुनियाभर में तहलका मचा रखा है। तेलगु भाषा के इस अक्षर को 'टेक्स्ट बम' कहा जा रहा है। इस टेक्स्ट बम ने दुनियाभर के यूजर्स के आईफोन को क्रैश कर दिया है। दुनिया के अधिकर आईफोन बेकार हो चुके हैं। यह तेलगु अक्षर यूजर्स के आईफोन में मैसेज के जरिए आ रहा है और इसके बाद आईफोन को क्रैश कर रहा है।
 
दरअसल, तेलगु भाषा के इस शब्द ने आईफोन को ही नहीं बल्कि एप्पल के बाकी के प्रोडक्ट्स के लिए भी खतरा पैदा कर दिया है। एप्पल के आईफोन के अलावा स्मार्ट वॉच, मैकबुक और दूसरे प्रोडक्ट्स भी इस तेलगु भाषी अक्षर से क्रैश हो रहे हैं।
 
एप्पल का कहना है कि दुनियाभर में तबाही मचाने वाले इस बग को फिक्स किया जा रहा है। यानी इस वायरस से निपटने की पूरी कोशिश की जा रही है।
 
यह बग एप्पल के iOS 11.2.5 पर चलने वाले आईफोन को प्रभावित कर रहा है। बग से वो आईफोन प्रभावित नहीं है जो इससे पुराने वर्जन पर रन करते हैं। इस बग को सबसे पहले इटली की एक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया। एप्पल के प्रवक्ता का कहना है कि इस बग को फिक्स किया जा रहा है। इस बग का उच्चारण 'gya' or 'Gna/gnya है।
 
इतना ही नहीं यह वायरस इतना खतरनाक है कि आईफोन के अलावा भी जिस किसी ऐप पर यह दिखाई दे रहा है उसे भी क्रैश कर रहा है। फेसबुक से लेकर वॉट्सएप जिस पर भी तेलगु भाषा का यह शब्द दिखाई दे रहा है वो सब ऐप्लीकेशन काम करना बंद कर दे रहे हैं। यहां तक की जीमेल और ट्वीटर पर भी इस वायरस का आतंक छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि सबसे बुरी हालात उनकी है जिन आईफोन यूजर्स के पास यह अक्षर वायरस के जरिए आ रहा है। उनका आईफोन काम करना बंद कर दे रहा है और और रिस्टार्ट करने के बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा है।

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख