suvichar

TECNO के इस फोन ने मचाया हड़कंप, इतने कम प्राइस में मिल रहा 50MP कैमरा और 7GB RAM

Updated: शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (15:46 IST)
प्रथमेश व्यास
 
Tecno ने हाल ही में अपना ब्रैंड न्यू स्मार्टफोन Tecno Spark 9T भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,500 रुपए से भी कम है। आमतौर पर कंपनियां कम प्राइस के स्मार्टफोन्स की डिजाइन पर ध्यान नहीं देती हैं, लेकिन इस फोन की डिजाइन ही इसके इतने ज्यादा बिकने का सबसे बड़ा कारण है। तो आइए जानते हैं Tecno Spark 9T के बारे में वो सब जो आप जानना चाहते हैं...
 
Tecno Spark 9T के Features संक्षेप में -
 
प्रोसेसर - MediaTek Helio G35
डिस्प्ले - 6.6 इंच IPS LCD, 60Hz रिफ्रेश रेट
कैमरा - 50 MP + 2 MP बैक कैमरा, 8 MP फ्रंट कैमरा
स्टोरेज - 4 GB RAM | 64 GB इंटरनल स्टोरेज 
बैटरी - 5000 mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
प्राइस - 9,299 
 
Tecno Spark 9T Full Review and Specifications - 
 
Tecno Spark 9T का डिजाइन स्मार्टफोन यूजर्स को बहुत पसंद आने वाला है। खासतौर पर इसका बैकसाइड, जिस पर कंपनी ने कुछ नए उभरे हुए स्ट्रक्चर्स को ऐड करने की कोशिश की है। बात की जाए स्क्रीन की, तो 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले आपकी सारी जरूरतों के लिए काफी है।  
 
ये फोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसके आउटपुट बढ़िया हैं। कम प्राइस रेंज में भी 4GB RAM मिलना अच्छी बात है। इस फोन के साथ आपको मिलेगी 5000 mAH की बैटरी, जिसे आप 18W के फ्लैश चार्जर से चार्ज कर पाएंगे। 
 
इस फोन का कैमरा इसके मुख्य फीचर्स में से एक है। Tecno ने Low Budget Smartphone में भी 50 MP का कैमरा की पेशकश की है। इसका फ्रंट कैमरा थोड़ा बेहतर हो सकता था।  
 
ये फोन भारत में लॉन्च हो चुका है। ये फोन आप ब्लू, स्काई ब्लू और पर्पल कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 9,299 रुपए है। 
 
 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख