suvichar

दुनिया का सबसे छोटा फोन

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (12:08 IST)
आपने अब तक कई फोन देखें होंगे, लेकिन इस फोन को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यह स्मार्ट फोन आपके अंगूठे में समा जाएगा। आप इसे अपनी मुट्ठी में बंद कर सकते हैं। यह फोन छोटा होने साथ बेहद पतला भी है। पहली नजर में आपको यकीन नहीं होगा कि इतना छोटा भी फोन हो सकता है।

आप जब चाहें इस फोन की सिम बदल सकते हैं। यह किसी भी नेटवर्क पर काम करेगा।  इसके फीचर्स दूसरे फोन की ही तरह हैं। इस स्मार्टफोन का नाम जैनको टिनी टी1 है। यह स्मार्टफोन महज 1.82 इंच का है। इसकी बैटरी बेहद दमदार है, जो तीन दिन का स्टैंडबाय टाइम और 180 मिनट का टॉक टाइम देती है। 

इस स्मार्टफोन में दूसरे स्मार्टफोन की तरह नैनो सिम लगती है। जैनको टिनी टी 1 स्मार्टफोन में आप 300 लोगों का नंबर सेव कर सकते हैं। इसमें 50 से ज्यादा मैसेज स्टोर कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 32जीबी रैम और 32 जीबी रोम दी गई है।  यह फोन 2जी नेटवर्क पर चलता है।

यह एक तरह का टॉक एंड टेक्स्ट मोबाइल फोन है। इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं दी गई है। इसका वजन 13 ग्राम और लंबाई 21 एमएम है। इसमें फुली फंक्सनल की-बोर्ड और स्पीकर दिया गया है। इस सबसे छोटे फोन को Zanco कंपनी ने बनाया है। 
(फोटो : Zanco)

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, फैसले को सुप्रीम कोर्ट में करेंगे चैलेंज

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को दुष्कर्म मामले में 10 साल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

MYH का अदना सा फार्मासिस्ट कैसे बन बैठा करोड़पति, करोड़ों के प्लॉट, आलीशान बंगला, पूरे महकमे पर उठे सवाल

क्या ब्रह्मांड बिग बैंग से नहीं बना? नई स्टडी में सामने आई 'बिग बाउंस' थ्योरी

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

अगला लेख