ramcharitmanas
✕

सैमसंग गैलेक्सी ऑन 7 प्राइम हुआ लांच, एप बदलेगा खरीदने का तरीका

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2018 (17:10 IST)
स्मार्टफोन और घरेलू उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन गलैक्सी ऑन7 प्राइम लांच करने की घोषणा की जिसकी कीमत 12,990 रुपए और 14,990 रुपए है। 
कंपनी का कहना है कि 'मेक इन इंडिया' के तहत नवीनतम नवाचार सैमसंग मॉल एप के साथ इस फोन को लांच किया गया है।


इसने एप खरीददारी के तरीके को बदल दिया है। इस उत्पाद को खरीदना है उसका फोटो इसके जरिए लेने पर उससे संबंधित सबसे बेहतर डील और भुगतान का सबसे सरल तरीका बताया जाता है। उन्होंने बताया कि 5.5 इंच स्क्रीन वाले इस स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज एक्सीजोस ऑक्टो कोर प्रोसेसर है।

इसमे 13-13 मेगा पिक्सेल का रियर और फ्रंट कैमरा है। इसे तीन जीबी रैम और 32 जीबी रोम तथा 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम में पेश किया गया है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन 20 जनवरी को ग्रेट इंडिया सेल से अमेजन पर उपलब्ध होगा। 64 जीबी रोम वाले स्मार्टफोन की कीमत 14,990 रुपए और 32 जीबी वाले की कीमत 12,990 रुपए है।

Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

अगला लेख