ganesh chaturthi
✕

खूब चलाने पर भी गर्म नहीं होगा Samsung Galaxy Note 9, साथ में मिलेगा जादुई S Pen

Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (12:45 IST)
Samsung ने अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy Note 9 को बुधवार को एक इंवेंट में भारत में पेश कर दिया। कंपनी ने इस फोन की प्री बुकिंग 10 अगस्त से ही शुरू कर दी थी। भारत में 24 अगस्त से इस फोन की बिक्री शुरू होगी। खबरों के अनुसार 128GB वाले Galaxy Note 9 की कीमत 67,900 रुपए है, वहीं 512GB वाला फोन 84,900 रुपए में मिलेगा। सैमसंग ने इस फोन को न्यूयॉर्क के इवेंट में लांच किया था।
 
Galaxy Note 9 के साथ आएगा जादुई S Pen :  Galaxy Note 9 के साथ‍ मिलने वाले S Pen से आप फोटो भी क्लिक कर सकेंगे। S Pen का प्रयोग रिमोट कंट्रोल की तरह किया जा सकता है। S Pen से Youtube Video को प्ले और पॉज कर सकेंगे। Snapchat में स्नैप्स कैप्चर कर सकेंगे। सेल्फी ले सकेंगे। S Pen, Note9 में लगाने के एक मिनट के भीतर चार्ज हो जाता है। अगर इसकी बैटरी खत्म भी हो जाती है तो यह stylus के रूप में काम करता रहता है। S Pen की मदद से आप अपनी प्रेजेंटेशन की स्लाइड या अपनी प्लेलिस्ट में अगले गाने पर जा सकते हैं। फुल चार्ज पर S Pen करीब 200 क्लिक तक चलेगा। इसके अतिरिक्त S Pen में आप कुछ एक्शंस को कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
 
कूलिंग सिस्टम से फोन नहीं होगा गर्म : Galaxy Note 9 में ब्रांड न्यू इंटेलीजेंट कैमरा है। फोन की मोटाई 8.8mm है और बैटरी समेत इसका वजन 201 ग्राम है। फोन को कूल करने के लिए Galaxy Note 9 में वाटर-कॉर्बन कूलिंग सिस्टम रहेगा। Galaxy Note 9 में 6.4 इंच का डिस्प्ले होगा। भारत में यह फोन सैमसंग के 10nm Exynos 9810 octa-core SoC से पावर्ड होगा। 
 
कैसा रहेगा कैमरा : Galaxy Note 9 के रियर में 12 मेगापिक्सेल के दो कैमरे हैं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट शूटर है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है। Note सीरीज में इसकी बैटरी कैपेसिटी सबसे ज्यादा होगी। सैमसंग के मुताबिक Galaxy Note 9 को एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी दिन भर चलेगी। कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल बैंड Wi-Fi, GPS, और ऑनलाइन पेमेंट्स के लिए NFC को सपोर्ट करेगा। फोन 1.2 Gbps तक की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करेगा। फोन ओसियन ब्लू, मेटालिक कॉपर और मिडलाइनट ब्लैक रंगों में मिलेगा।

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख