dharma sangrah
✕

Samsung ने लॉन्च किया धमाकेदार बैटरी वाला 5G Phone, बड़ी स्क्रीन के साथ है धमाकेदार कैमरा, जानिए फीचर्स

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (17:26 IST)
Samsung इंडिया ने गैलेक्सी एम32 का 5जी वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 18,999 रुपए है। फीचर्स की बात करें तो फोन में एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का वी-डिस्प्ले है।

सैमसंग गैलेक्सी M32 5G एक नॉच के साथ आता है। इसमें फ्रंट-फेसिंग कैमरा होता है। Samsung Galaxy M32 5g में 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। 
 
स्मार्टफोन की सेल 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन दो वैरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरा 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। कार्ड द्वारा इसकी मेमोरी को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन दो रंगों स्लेट ब्लैक और स्काई ब्लू में मिलेगा।
 
कैसा है कैमरा : Samsung Galaxy M32 5G क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें प्राइमरी लेंस 48MP का है। प्राइमरी लेंस के साथ, सैमसंग गैलेक्सी M32 में 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। फ्रंट कैमरा 13 एमपी का है।

डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 720 चिपसेट द्वारा संचालित है जो 12 5G बैंड को सपोर्ट करता है। कंपनी ने 2 साल के OS सपोर्ट का वादा किया है। डिवाइस सैमसंग के वन यूआई 3.1 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 11 के साथ आएगा।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख