Hanuman Chalisa

Xiaomi ने लांच किया 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला Redmi Y3, फीचर्स के साथ जानें कीमत

बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (17:22 IST)
टीजर जारी होने के बाद Xiaomi ने Redmi सीरीज के दो नए फोन Redmi Y3 और Redmi 7 को आधिकारिक तौर पर लांच कर दिया।  Redmi Y3 के खास फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
Redmi Y3 को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन 3GB रैम+ 32GB स्टोरेज और 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज के साथ लांच किया गया है। 3GB रैम+ 32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 रुपए है जबकि 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपए है।
Redmi Y3 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Andriod 9 Pie पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है। Redmi Y3 स्मार्टफोन में डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ ट्रिपल कार्ड स्लॉट होगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
 
Redmi Y3 स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सुपर सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Y3 की पहली सेल 30 अप्रैल 2019 से Mi.com, फ्लिपकार्ट और Mi Home Stores के जरिए होगी। फोन के साथ ग्राहकों के लिए 1120GB 4G डेटा बेनेफिट का एयरटेल ऑफर भी मिलेगा।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi Y3 में डॉट नॉच डिजाइन के साथ 6.26 इंच (15.9 सेंटीमीटर) का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन के साथ आता है। Redmi Y3 स्मार्टफोन बोल्ड रेड, एलिगैंट ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर में मिलेगा।
स्मार्ट बैक में माइक्रो लाइंस के साथ Aura Prism डिजाइन है। स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 2 दिन चलेगी। फोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में मिलेगा। फोन की सेल 30 अप्रैल को Xiaomi की वेबसाइट पर शुरू होगी।

There. Dropped it down the stairs. Will you drop your phone like that? #32MPSuperSelfie coming on 24-04-2019 pic.twitter.com/b998mk8JRS < — Redmi India (@RedmiIndia) April 20, 2019 >कंपनी के मुताबिक यह रिलेटर्स के यहां भी बिक्री के लिए मिलेगा। कंपनी ने इसकी मजबूती दिखाने के लिए इसका वीडियो भी ट्‍विटर पर शेयर किया है।

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख