sawan somwar

Xiaomi ने Redmi Note 11 Series में लांच किए 2 स्मार्टफोन, जानिए कितने दमदार

Updated: शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (17:27 IST)
Xiaomi 2 नए बजट स्मार्टफोन्स Redmi Note 11S और Redmi Note 11 को पिछले दिनों भारत में लांच किया। स्मार्टफोन्स को पिछले महीने वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था। दोनों में अंतर केवल यह है कि Redmi Note 11S मॉडल में फास्टर चिप और ज्यादा पावरफुल प्राइमरी व सेल्फी कैमरा है।  
 
क्या है कीमत : Redmi Note 11S के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत 16,499 रुपए से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन के 6GB/128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 17,499 रुपए और 8GB/128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 18,499 रुपए रखी गई है। 
 
Redmi Note 11 स्मार्टफोन की बात करें तो इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत 13,499 रुपए से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन के 6GB/64GB वैरिएंट की कीमत 14,499 रुपए और 6GB/128GB वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपए तय की गई है।
 
फीचर्स : Note 11S और Note 11, दोनों स्मार्टफोन्स 6.43-इंच 90Hz AMOLED डिस्प्ले 1080p रेजोल्यूशन व कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें साइड फिंगरप्रिंट रीडर और होल पंच कटआउट है।
नोट 11S में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। नोट 11 में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Note 11S, MediaTek Helio G96 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जबकि Note 11 में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर है।
 
दोनों स्मार्टफोन्स 5,000mAh की बैटरी व 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। फोटोग्राफी के लिए जहां Redmi Note 11S 108MP क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है, वहीं Redmi Note 11 में 50MP का क्वाड कैमरा है।
 
इसमें डुअल स्पीकर, हेडफोन जैक, IP53 स्प्लैश-प्रूफ डिज़ाइन और Z- एक्सिस लीनियर वाइब्रेशन मोटर भी है। दोनों मॉडल Xiaomi के नए MIUI 13 (एंड्रॉयड 11 पर आधारित) पर काम करते हैं।

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में कफ सिरप का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, SOG क्राइम ब्रांच ने 60 रुपए लाख का माल जब्त किया

क्या स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे सोना सच में जरूरी है?

Kanwar Yatra 2026 : हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई फूलों की बारिश, बोले- शिवभक्त बोले योगीजी ने फूल नहीं सम्मान बरसाया

अगला लेख