manglik dosh calculator
✕

साल 2020 के अंतिम 6 माह में भारत में आए रिकॉर्ड 10 करोड़ स्मार्टफोन

Updated: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (00:12 IST)
नई दिल्ली। पिछले साल 2020 के अंतिम 6 महीनों में भारतीय बाजार में रिकॉर्ड 10 करोड़ स्मार्टफोन की आवक (शिपमेंट) हुई। शुक्रवार को जारी एक साइबर मीडिया रिसर्च रिपोर्ट (सीएमआर) में इसकी जानकारी दी गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 में 19 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सैमसंग पहले स्थान पर रही। हालांकि दिसंबर तिमाही में चीन की मोबाइल फोन कंपनी श्याओमी 27 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रही।

दिसंबर तिमाही के लिए सीएमआर मोबाइल हैंडसेट समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, 2020 के पहले छह महीने में स्मार्टफोन शिपमेंट में ठीक-ठाक गिरावट आई थी। इससे कंपनियों को अंतिम छह महीने में मजबूत वापसी करने में मदद मिली। अर्थव्यवस्था जैसे-जैसे क्रमिक तौर पर खुल रही है, उपभोक्ता मांग में तेजी आ रही है।

इससे स्मार्टफोन उद्योग की वृद्धि को समर्थन मिला और पहली बार 2020 के अंतिम छह महीनों में शिपमेंट 10 करोड़ को पार कर गई।सीएमआर ने अनुमान व्यक्त किया कि इस साल स्मार्टफोन बाजार 10 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर सकती है। इस दौरान 5जी स्मार्टफोन का शिपमेंट 10 गुना बढ़कर तीन करोड़ पहुंच सकता है।

सीएमआर ने कहा कि एप्पल ने वृद्धि की गति को बनाए रखा है और शीर्ष 10 स्मार्टफोन कंपनियों में छठे स्थान पर रही है।(भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख