Daily Horoscope
✕

Realme C11 भारत में लांच, 8 हजार से कम कीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (17:04 IST)
Realme ने अपना स्मार्टफोन Realme C11 भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपए है। फोन के साथ 1,999 रुपए की कीमत में 30 वॉट डार्ट चार्ज 10000 एमएएच पावर बैंक भी लॉन्च किया गया है।

Realme C11 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5000 एमएएच की बैटरी लगी हुई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह बैटरी 31.9 घंटे तक का टॉकटाइम देती है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलियो जी35 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन 6.5-इंच एचडी प्लस मिनी-ड्रॉप फुलस्क्रीन डिस्प्ले से लैस है, जिसके साथ यह 20:9 स्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो प्रदान करता है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है और इसमें 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 2जीबी रैम उपलब्ध है। डिवाइस में 13एमपी एआई ड्यूल कैमरा है जो इस श्रेणी में सुपर नाइटस्केप मोड के साथ है। साथ में एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है।

स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं। स्मार्टफोन की बिक्री 22 जुलाई से ऑनलाइन के साथ ही स्टोर्स से होगी।

कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

अगला लेख