Daily Horoscope
✕

Poco M3 लांच, कम कीमत में हैं धमाकेदार फीचर्स

Updated: मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (17:10 IST)
Poco M3 को भारत में लांच कर दिया है। स्मार्टफोन के खास फीचर्स में ट्रिपल रियर कैमरे सेटअप और वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच शामिल है। भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन का मुकाबला Realme 7i, Samsung Galaxy M11 और Motorola G9 Power से होगा।

स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो यह डुअल सिम (नैनो) फोन है जिसमें एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 12 के साथ मौजूद है। इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 19.5:9 अस्पेक्ट रेश्यो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है।

फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 6GB की रैम और 64GB, 128GB की इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलेंगे।
ALSO READ: Budget 2021 : आम आदमी को लगा बड़ा झटका, वित्तमंत्री के ऐलान के बाद महंगे होंगे स्मार्टफोन्स
स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मौजूद है। Poco M3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर f/1.79 लेंस के साथ है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर f/2.4 लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर f/2.4 लेंस के साथ दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, Poco M3 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.05 लेंस के साथ है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक मौजूद है।

Poco M3 की भारत में कीमत 10,999 रुपए इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है जबकि फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। स्मार्टफोन ब्लू, येलो और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स भी मिलेंगे।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार एक्‍स पर आईं सोनिया गांधी, क्‍या है वजह, किस बारे में किया पहला पोस्‍ट?

​काशी का कायाकल्प : 35,156 करोड़ के विकास ने बदली तस्वीर, GDP बढ़कर 56,900 करोड़ पहुंची

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अब 'तीसरी आंख', 80 की स्पीड पार करते ही कटेगा ऑनलाइन चालान

अगला लेख