Daily Horoscope
✕

POCO F7 5G : 7550mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए Price और Specifications

Updated: गुरुवार, 26 जून 2025 (19:53 IST)
POCO F7 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन 7550mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। यह एक शानदार गेमिंग स्मार्टफोन है।  यह ब्रांड का अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। जानिए क्या हैं स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत। 
 
कैसा है स्मार्टफोन का कैमरा
पोको के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 7,550mAh की दमदार बैटरी और 90W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें 22.5W रिवर्स फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन को 1 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की खरीद पर 2,000 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है।  
 
POCO F7 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में HDR10+ और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 का प्रोटेक्शन मिलेगा। POCO F7 5G को तीन कलर ऑप्शन - Forst White, Cyber Silver Edition और Phantom Black में पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में लेटेस्ट WiFi 7 और ब्लूटूथ 6 मिलेगा।
ALSO READ: EV Chetak 3001 : आ गया सबसे सस्ता ईवी बजाज, जानिए क्या हैं फीचर्स
क्या है स्मार्टफोन की कीमत  
पोको का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपए है।  इसका टॉप वेरिएंट 33,999 रुपए की कीमत में आता है। इस फोन के साथ 4 साल तक OS और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
ALSO READ: OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट
गर्म नहीं होगा स्मार्टफोन
पोको का यह लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। यह फोन 6000mm2 वेपर चेंबर कूलिंग फीचर के साथ आता है, जिसकी वजह से मल्टी-टास्किंग और गेमिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होगा। इस फोन की रैम को 12GB वर्चुअली एक्सपेंड कर सकते हैं।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख