Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नए फीचर्स के साथ फिर आएगा पतंजलि का किम्भो एप, ट्रायल वर्जन ने मचाया था धमाल

गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (16:57 IST)
नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद अपने मैसेजिंग एप 'किम्भो' को फिर से नए फीचर्स और प्लान के साथ जारी कर रही है। किम्भो एप 27 अगस्त को पेश किया जाएगा। 
 
किम्भो का ट्रायल संस्करण गूगल स्टोर पर डॉउनलोड के लिए डाल दिया गया है और इसे 27 अगस्त को फिर से पेश करने की योजना है। जल्द ही यह एप एपल स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।
 
पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने अपने ट्वीट में कहा कि किम्भो एप नए और उन्नत फीचर्स के साथ तैयार है। पतंजलि 27 अगस्त को इसे आधिकारिक रूप से पेश करेगी। 
 
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 31 मई को पतंजलि ने किम्भो एप को पेश किए जाने के एक दिन बाद ही इसे गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से हटा लिया था। कंपनी ने कहा था कि इसे सिर्फ एक दिन ट्रायल के लिए जारी किया गया था। पहले 3 घंटे में 1.5 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया। इस दौरान, कई प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों ने एप में सुरक्षा खामियां उजागर की।
 
पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारवाला ने कहा, 'हमने किम्भो का ट्रायल संस्करण गूगल प्ले स्टोर पर पेश किया है। लोगों से प्रतिक्रिया मांगी गई है और किसी भी गड़बड़ी में सुधार के लिए तैयार हैं।' उनके मुताबिक, यह पूरी तरह से सुरक्षित और स्वदेशी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

गुजरात में बादल फटने से 22 इंच बारिश, जयपुर के अस्पताल में घुसा पानी, IMD का 23 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ी खबर: तेजी से पिघल रहा है पवित्र हिमलिंग, जम्मू से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था

PM मोदी आज गुजरात में करेंगे 7,500 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी के आरोप से मचा हड़कंप, BKTC अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

अगला लेख