dharma sangrah
✕

Oppo भारत में लाएगी दुनिया का पहला स्‍मार्टफोन Reno 3 Pro

Updated: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (21:30 IST)
चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो (Oppo) ने अपनी रेनो श्रृंखला के स्‍मार्टफोन रेनो 3 प्रो (Reno 3 Pro) को भारत में लांच करने का ऐलान किया है। यह स्मार्टफोन 2 मार्च को बाजार में उतारा जाएगा, जो कि 44 मेगापिक्सल डुअल होल-पंच कैमरा सेटअप के साथ दुनिया का पहला फोन होगा। कंपनी ने इस फोन का 15 सेकंड का एक टीजर जारी किया है।

स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने 2 मार्च को भारतीय बाजार में रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन लांच करने का ऐलान किया है। यह फोन पिछले साल दिसंबर में लांच किया गया था, लेकिन इसमें सिर्फ एक कैमरा था।

चीन में लांच किए गए ओप्पो रेनो 3 प्रो मॉडल में कर्व्ड डिस्प्ले है, लेकिन भारत में फ्लैट डिस्प्ले के साथ यह फोन आ सकता है।

इसके पिछले हिस्से पर कर्व्ड ग्लास रियर पैनल है। भारत में लांच होने वाला ओप्पो रेनो 3 प्रो 4जी सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि चीन में इसे 5जी सपोर्ट के साथ पेश किया गया था।

उम्‍मीद जताई जा रही है कि भारतीय बाजार में इस फोन के लांच होने से पहले इसके फीचर्स का विस्‍तार से खुलासा किया जाएगा। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख