sundarkand
✕

Oppo Find X दुनिया का सबसे खास कैमरे वाला स्मार्टफोन भारत में लांच, 35 मिनट में होगा फुल चार्ज

Updated: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (17:49 IST)
ओप्पो ने अपना Oppo Find X भारत में लांच कर दिया है। इस फोन को सबसे पहले पेरिस में लांच किया गया था। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका पॉपअप कैमरा है। इस फोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें फ्रंट और रियर कैमरे नजर नहीं आते हैं। ओप्पो ने अपने फाइंड एक्स के टॉप पैनल में नन्हा सा मोटोराइज्ड कैमरा स्लाइडर लगाया है, जो अपने आप पॉपअप होता है। इसके कारण डिवाइस नॉच लेस और ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले लुक देता है।
 
ये मोटोराइज्ड स्लाइडर स्मार्टफोन को हाथ में लेने पर दिखाई नहीं देता है। ये तब तक छिपा रहता है जब तक आप कैमरे का प्रयोग नहीं करते। जैसे ही कैमरा एप ऑन होता है सामने फ्रंट पैनल की स्लाइड ऊपर आती है और तीन कैमरे दिखाई देते हैं। इसमें फ्रंट कैमरे के लिए 25 एमपी सेल्फी कैमरा और रियर पर 16 एमपी+20एमपी का डुअल कैमरा सेटअप दिखाई देता है।
 
 
स्मार्ट फोन में यह नई टेक्नोलॉजी है। जैसे ही आप कैमरा एप बंद करते हैं मोटोराइज्ड स्लाइडर अपने आप बंद हो जाता है। फोन की यह टेक्नोलॉजी इसे दूसरे फोन से अलग बनाती है। फाइंड एक्स के 25 एमपी फ्रंट कैमरे में एआई फीचर हैं जिसमें 3डी ब्यूटीफिकेशन इफेक्ट्स दिए गए हैं।
 
हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 25 जुलाई से शुरू होगी। इसे 3 अगस्त से बेचा जाएगा। भारतीय बाजार में यह फोन रेड और आइस ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। लेटेस्ट ऑप्पो स्मार्टफोन कलरओएस 5.1 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित है। फोन में डुअल सिम स्लॉट है। Oppo Find X का वज़न 186 ग्राम है।
 
 
अन्य फीचर्स की बात करें तो ओप्पो फाइंड एक्स ओ-फेस रिकग्निशन तकनीक, 8 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और प्रीमियम ऑल-ग्लास डिज़ाइन के साथ के साथ आता है। भारत में ओप्पो फाइंड एक्स के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपए है। 
 
भारत में उपलब्ध कराए गए वेरिएंट में कंपनी ने 3730 एमएएच की बैटरी दी है जो VOOC फास्टर चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, चीन में 256 जीबी वेरिएंट 3400 एमएएच बैटरी और सुपर VOOC फ्लैश चार्ज के साथ आता है। इसे सुपर फ्लैश वेरिएंट का भी नाम मिला है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।
 
Oppo Find X में 6.42 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.8 फीसदी है। स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा के साथ आया है। स्मार्टफोन में 3730 एमएएच की बैटरी है। वीओओसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख