dharma sangrah
✕

पॉप-अप कैमरा और ऑल स्क्रीन लुक वाला Oppo Find X, जानिए फीचर्स

Updated: गुरुवार, 21 जून 2018 (17:04 IST)
ओप्पो का नया फोन Oppo Find X अपने पॉपअप कैमरे के कारण चर्चाओं में बना हुआ है। इस फोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें फ्रंट और रियर कैमरे दिखते ही नहीं हैं। दरअसल ओप्पो ने अपने फाइंड एक्स के टॉप पैनल में नन्हा सा मोटोराइज्ड कैमरा स्लाइडर लगाया है, जो अपने आप पॉपअप होता है। इसके कारण डिवाइस नॉच लेस और ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले लुक देता है।

ये मोटोराइज्ड स्लाइडर स्मार्टफोन को हाथ में लेने पर दिखाई नहीं देता है। ये तब तक छिपा रहता है जब तक आप कैमरे का प्रयोग नहीं करते। जैसे ही कैमरा एप ऑन होता है सामने फ्रंट पैनल की स्लाइड ऊपर आती है और तीन कैमरे दिखाई देते हैं। इसमें फ्रंट कैमरे के लिए 25 एमपी सेल्फी कैमरा और रियर पर 16 एमपी+20एमपी का डुअल कैमरा सेटअप दिखाई देता है।

स्मार्ट फोन में यह नई टेक्नोलॉजी है। जैसे ही आप कैमरा एप बंद करते हैं मोटोराइज्ड स्लाइडर अपने आप बंद हो जाता है। फोन की यह टेक्नोलॉजी इसे दूसरे फोन से अलग बनाती है। फाइंड एक्स के 25 एमपी फ्रंट कैमरे में एआई फीचर हैं जिसमें 3डी ब्यूटीफिकेशन इफेक्ट्स दिए गए हैं।

इसमें 3डी ओमोजी सपोर्ट भी है। रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 16 एमपी f/2.0 का प्राइमरी कैमरा और 20 एमपी f/2.2 का सेकंड कैमरा है। फोन को ऑन करते ही अनलॉक करने के लिए स्वाइप करते हैं तो पॉप-अप कैमरा खुलता है और आपके फेस को स्कैन करता है।
 
अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo Find X में 3730 एमएएच की बैटरी और वीओओसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।  फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। फ़ोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है। 


 
क्या है कीमत : Oppo Find X के बेसिक वेरिएंट की कीमत 999 यूरो या तकरीबन 78,500 रुपए है। बेसिक मॉडल दो कलर वेरिएंट में मिलेगा, बॉर्डिएक्स रेड और ग्लेसियर ब्लू। कंपनी इस फोन को जल्द ही भारत में लांच करेगी। ओप्पो का यह मॉडल सैमसंग के Galaxy S9 सीरीज़ और हुआवेई के P20 Pro को टक्कर देगा।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

CJP नेता सौरभ दास की हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टी, 75 मेहमानों की लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

अगला लेख