सम्बंधित जानकारी
- चिदंबरम बोले- जनता गुस्से में है, पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में लाए सरकार
- पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत की उम्मीद नहीं, जीएसटी में लाने का सरकार का इरादा नहीं
- निर्यातकों को 7000 करोड़ रुपए के जीएसटी रिफंड की मंजूरी
- जेएनयू के छात्र उमर खालिद को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज
- वित्त राज्यमंत्री का बड़ा बयान, फिर घट सकते हैं जीएसटी रेट
बड़ी खबर, अब जीएसटी सिस्टम में बदला जा सकेगा ई-मेल और मोबाइल नंबर
नई दिल्ली। सरकार ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी सिस्टम में करदाताओं के अधिकृत हस्ताक्षरी के ई-मेल एवं मोबाइल में बदलाव की अनुमति दे दी है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार संबंधित कर अधिकारी को इस अधिकार दिया गया है कि वे जीएसटी करदाताओं के अधिकृत हस्ताक्षरी के ई-मेल और मोबाइल नंबर में बदलाव कर सकते हैं। जीएसटी सिस्टम पर ये बदलाव करने की व्यवस्था कर दी गई है।
करदाताओं ने शिकायत की थी कि पंजीकरण के लिए तीसरे पक्ष को उनकी ओर से आवेदन करने का अधिकार दिया गया था जिसमें तीसरे पक्ष ने अपना ई-मेल और मोबाइल नंबर का उपयोग किया था। लेकिन अब संबंधित तीसरा पक्ष इस संबंध में कोई जानकारी नहीं देता है जिससे करदाताओं को दिक्कत हो रही है।
इसके मद्देनजर करदाताओं को संबंधित अधिकारी के पास ईमेल और मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा दी गई है। (वार्ता)
