shradh paksha
✕

50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी व 6GB के साथ Oppo A55 भारत में लॉन्च, 15490 रुपए है कीमत

Updated: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (18:53 IST)
मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने आज नया स्मार्टफोन ए55 लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 15490 रुपए है। कंपनी ने बताया कि 16.55 सेंटीमीटर एनसीडी स्क्रीन वाला यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो जी35 प्रोसेसर और एंड्रायड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम से संचालित है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है।

पहला 50 मेगापिक्सल (एमपी) का, दूसरा दो एमपी और तीसरा दो एमपी का है। इसमें 16 एमपी का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन की सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट एवं फेस अनलॉक सिस्टम दिया गया है। इसमें 18 वॉट के फास्ट चार्ज के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इसे एक बार चार्ज करने के बाद यह केवल कॉलिंग के लिए 30 घंटे और म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए 25 घंटे का बैकअप देती है। साथ ही यह फोन 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इनके अलावा 8.40 मिलमीटर पतला और 193 ग्राम वजन है। इसे दो रंगों रेनबो ब्लू और स्टैरी ब्लैक में पेश किया गया है।

इसके चार गीगाबाइट (जीबी) रैम और 64 जीबी रोम वेरियेंट की कीमत 15490 रुपए है और इसकी बिक्री 03 अक्टूबर से ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन एवं अन्य स्टोर पर शुरू हो जाएगी। इसी तरह इसके छह जीबी रैम और 128 जीबी रोम वेरिएंट की कीमत 17490 रुपए है और इसकी बिक्री 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख