biodatamaker

Oppo ने लांच किया 10 हजार से कम कीमत वाला धमाकेदार स्मार्टफोन

Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (16:30 IST)
Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन A12s कंबोडिया में लांच किया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत 129 डॉलर (करीब 9,700 रुपए) है। फोन को सिंगल रैम व स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्लू और ग्रे दो कलर में मिलेगा। फोन की लांचिंग की जानकारी कंपनी ने ओप्पो कंबोडिया के पेज पर दी है। हालांकि कंपनी इसे अन्य देशों में कब लांच करेगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

फीचर्स की बात करें तो फोन में दो रियर कैमरे और 4230mAh बैटरी जैसी खूबियां हैं। Oppo A12s में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। ओप्पो ए12एस में 6.2 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) वाटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.3 है।

फोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व 3 जीबी रैम है। ओप्पो ने फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन कलरओएस 6.1 पर चलता है।

Oppo A12s में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर है जिसमें AI ब्यूटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख