dharma sangrah
✕

सबसे पावरफुल OnePlus 12 भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2024 (19:57 IST)
OnePlus 12 Price in India, Specifications : OnePlus 12 को लॉन्च किया। स्मार्टफोन के अलावा कंपनी ने वनप्लस बड्स 3 भी पेश किए हैं। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने 'स्मूथ बियोंड बिलिफ' इवेंट में नई सीरीज को दो वैरिएंट वनप्लस 12 और वनप्लस 12R में पेश किया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स को पहले चीन में लॉन्च किया गया। 
 
क्या है कीमत : वनप्लस 12 की कीमत 64,999 रुपए और वनप्लस 12R की कीमत 39,999 रुपए रखी गई है।  वनप्लस बड्स 3 की कीमत 5,499 रुपए रखी गई है।
 
क्या हैं फीचर्स : वनप्लस 12R में 2780x1264 रेजोल्यूशन वाला 6.78-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह डॉल्बी विजन, HDR 10+, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन वाला LTPO 4.0 पैनल से लैस है। ये 120Hz के रिफ्रेश रेट से काम करता है।
 
कैसा है प्रोसेसर : परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है जो पिछले साल का फ्लैगशिप प्रोसेसर है। फोन 16GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है।
 
कैसा है स्मार्टफोन में कैमरा : डिवाइस के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें सोनी IMX890 50MP प्राइमरी सेंसर, 112-डिग्री 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
 
क्या हैं फीचर्स : वनप्लस 12 में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 
 
वनप्लस दावा है कि बड्स 3 में 44 घंटे का टोटल बैटरी बैकअप और 10 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलेगा। अपकमिंग बड्स 3 में टच वॉल्यूम कंट्रोल दिया गया है। वनप्लस 12R एंडरॉयड 14-आधारित ColorOS 14.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है।
 
बैटरी और चार्जिंग : पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 100W सूपरवूक चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई है। 
 
कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 26 मिनिट में 1-100% तक चार्ज हो जाती है। यह वनप्लस फोन में लगाई जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। वनप्लस 12R के साथ IP64 रेटिंग, वाई-फाई 7 मिलता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख