ramcharitmanas

10 मिनट की चार्जिंग में दिनभर चला सकेंगे स्मार्टफोन, 28 अप्रैल को लांच होगा OnePlus 10R, जान लीजिए फीचर्स

Updated: मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (17:30 IST)
OnePlus 10R 28 अप्रैल को लांच होने वाला है। वनप्लस ने को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे लेकर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में कंपनी ने OnePlus 10R में ऑफर की जाने वाली चार्जिंग को कन्फर्म किया। कंपनी ने ट्वीट में कहा कि 28 अप्रैल को लॉन्च होने वाले वनप्लस 10R हैंडसेट में 150 वॉट की SuperVOOC और 80 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी। 
 
इस टेक्नोलॉजी की सहायता से फोन 10 मिनट की चार्जिंग में दिनभर चल जाता है। फोन में कंपनी रियलमी GT Neo3 से मिलते-जुलते फीचर ऑफर कर सकती है। टेक खबरों के मुताबिक कंपनी का यह फोन 6.7 इंच के फुल एचडी+ E4 AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा। 
 
फोन में मिलने वाला यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। फोन 8जीबी और 12जीबी LPDDR5 रैम ऑप्शन में आएगा। वनप्लस के इस फोन में Realme GT Neo3 वाले हार्डवेयर आ सकता है। 
 
रियलमी का यह फोन दुनिया का पहला ऐसा हैंडसेट है, जो 150 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। वनप्लस ने भी 10R में इस टेक्नॉलजी को ऑफर करने की बात कही थी और अब कंपनी ने इसे कन्फर्म कर दिया है।
 
कैसा होगा कैमरा : सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल ता अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलेगा। 
 
इसमें आपको 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे देने वाली है। 
 
स्मार्टफोन 5000mAh और 4500mAh के बैटरी ऑप्शन में आएगा। फोन का 4500mAh बैटरी वाला वर्जन 150 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। 5000mAh बैटरी वाले वेरिएंट में आपको 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख