suvichar

क्यों खास है Nokia 3.1, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 13 मेगापिक्सल का कैमरा और मिलेंगे ये ऑफर्स

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (17:58 IST)
एचएमडी ग्लोबल ने कंपनी ने Nokia 3.1 को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। यह स्मार्ट फोन Nokia 3 का अपग्रेड मॉडल है। खास फीचर की बात करें तो इस फोन में 3.1 में 18:9 डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो है। जानिए क्या हैं खास फीचर्स और ऑफर्स-
 
 
- Nokia 3.1 एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इस फोन को भविष्य एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहने की गारंटी है। वहीं, रूस में स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 3 (2018) में दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। ये हैं- 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट और 3 जीबी/32 जीबी। भारत में अभी Nokia के इस फोन का सिर्फ एक वेरिएंट आया है।
 
 
- नोकिया 3.1 पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आता है।
 
- फोन में 5.2 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस इस फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें डिस्प्ले नॉच नहीं है जिसकी झलक हमें Nokia X6 और Nokia X5 में देखने को मिली है। 
 
- स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी 6750 प्रोसेसर जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भारत में अभी हैंडसेट 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम है।  फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाना संभव है।
 
-  2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन को 10,499 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
 
- ये भारत के सभी रिटलर्स के यहां उपलब्ध है। ग्राहक हैंडसेट को नोकिया की अपनी वेबसाइट और पेटीएम मॉल से भी खरीद पाएंगे।
 
-  रिटेल स्टोर से Nokia 3.1 हैंडसेट खरीदने वाले ग्राहक अगर पेटीएम मॉल क्यूआर कोड का प्रयोग करते हैं उन्हें पेटीएम पर रीचार्ज व बिल भुगतान के लिए 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। 
 
- इसके अलावा ग्राहकों को 250 रुपए के दो सिनेमा वाउचर भी दिए जाएंगे जिनका इस्तेमाल पेटीएम पर सिनेमा टिकट खरीदते वक्त किया जा सकता है। 
 
- आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। 
 
- Nokia ने अपने इस हैंडसेट के लिए आइडिया और वोडाफोन से साझेदारी की है। इस फोन को खरीदने वाले ग्राहक 149 रुपए में 28 दिनों तक हर दिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त पाएंगे। 
 
- इसके अलावा 2जी या 3जी फोन से नए Nokia 3.1 फोन पर अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को 28 दिनों तक हर दिन 1 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं, 595 रुपये के रीचार्ज पर ग्राहक को 6 महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस और 18 जीबी डेटा मिलेगा।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख