sawan somwar

moto e32s : Motorola ने लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, फीचर्स हैं दमदार

Updated: गुरुवार, 2 जून 2022 (19:32 IST)
मोटोरोला (Motorola) ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन जारी कर दिया है। moto e32s नाम से यह स्मार्टफोन धमाकेदार फीचर्स लिए हुए हैं। 
 
मोटोरोला ने इसे 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है, जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स 3GB + 32GB और 4GB + 64GB के साथ आता है। ग्राहकों को इसमें दो रंग ऑप्शन स्लेट ग्रे और मिस्ट्री सिल्वर मिलता है। यह स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 
कंपनी के मुताबिक स्मार्टफोन में 6.5-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरे की बात करें तो इसमें 16MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके साथ ही यह 5000mAh की दमदार बैटरी समेत और भी कई सुविधाओं के साथ आता है।
 
Motorola ने बताया कि स्मार्टफोन को ग्राहक 6 जून से जियो मार्ट, जियो मार्ट डिजिटल, रिलायंस डिजिटल और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
 
Moto e32s में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और मीडियाटेक के लेटेस्ट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ LPDDR4X रैम के साथ क्लास लीडिंग सिक्योरिटी फीचर्स और परफॉर्मेंस भी शामिल हैं जो अपने सेगमेंट के लिए असाधारण प्रदर्शन प्रदान करते हैं।
 
कंपनी ने बताया कि बजट सेगमेंट में सबसे प्रीमियम, समकालीन और टिकाऊ डिजाइन देने के उद्देश्य से मोटो ई32एस (Moto e32s) प्रीमियम पीएमएमए फिनिश के साथ आता है, जो सेगमेंट की पहली आईपी52 रेटिंग के साथ एक अल्ट्रा स्लिम और टिकाऊ डिजाइन है।

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

अगला लेख