sundarkand

दिवाली से पहले आएगा जियो का किफायती फोन जियोफोन नेक्स्ट

Updated: शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (10:48 IST)
नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित किफायती स्मार्टफोन ‘जियोफोन नेक्स्ट’ परीक्षण के उन्नत चरण में है और जियो के एक बयान के मुताबिक ये बाजार में दिवाली के त्योहारी सीजन से पहले आ जाएगा।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि जियो और गूगल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा ‘जियोफोन नेक्स्ट’ 10 सितंबर से उपलब्ध होगा।
 
जियो ने अब एक बयान में कहा है, 'दोनों कंपनियों ने आगे और सुधार के लिए सीमित उपयोगकर्ताओं के साथ जियोफोन नेक्स्ट का परीक्षण शुरू कर दिया है और दीवाली के त्योहारी सीजन तक इसे अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से काम जारी है।'
 
बयान में आगे कहा गया कि इस अतिरिक्त समय से वैश्विक स्तर पर पूरे उद्योग में देखी जा रही अर्धचालकों की कमी को कम करने में भी मदद मिलेगी।
 
जियो और गूगल ने कहा कि उन्होंने बहुप्रतीक्षित जियोफोन नेक्स्ट की पेशकश की दिशा में काफी प्रगति की है। इस फोन को दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से भारत में बना रही हैं। जियोफोन नेक्स्ट अपनी तरह का पहला उपकरण है, जिसमें एंड्राइड और प्ले स्टोर पर आधारित ऑप्टिमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है।
 
अनुमान है कि जियोफोन नेक्स्ट बेहद किफायती स्मार्टफोन होगा, हालांकि इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। (भाषा) 
 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

अगला लेख