Hanuman Chalisa

जियो के 2 नए 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 (14:18 IST)
  • V3 और V4 मोबाइल की कीमत 1099 रुपए प्रति फोन रखी गई है।
  • 455 से अधिक लाइव टीवी मिलेंगे
  • मात्र 123 रुपए में होगा मंथली रीचार्ज
नई दिल्ली। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में रिलायंस जियो ने दो नए 4जी फीचर फोन लॉन्च किए हैं। V3 और V4, दोनों ही 4जी फीचर फोन जियोभारत सीरीज के तहत लॉन्च किए गए हैं। नए मॉडल्स 1099 रू की कीमत पर बाजार में उतारे जाएंगे। ALSO READ: आकाश अंबानी बोले, भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रहना चाहिए

पिछले साल जियोभारत V2 मॉडल को लॉन्च किया गया था। जिसने भारतीय फीचर फोन मार्केट में हलचल मचा दी थी। कंपनी के मुताबिक लाखों 2जी उपभोक्ता जियोभारत फीचर फोन के माध्यम से 4जी में शिफ्ट हो चुके हैं।
 
अगली पीढ़ी के ये नए 4जी फीचर फोन आधुनिक डिज़ाइन, 1000 mAh की दमदार बैटरी, 128 GB तक के एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 23 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आते हैं। जियोभारत फोन को मात्र 123 रुपये में मासिक रिचार्ज कराया जा सकता है। जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 14 GB डेटा भी मिलेगा।
 
V3 और V4 दोनों मॉडल जियो-टीवी, जियो-सिनेमा, जियो-पे और जियो-चैट जैसे कुछ बेहतरीन प्री लोडेड ऐप्स के साथ आएंगे। 455 से अधिक लाइव टीवी के साथ फिल्में, वीडियो और खेल सामग्री भी ग्राहकों को एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। दूसरी तरफ जियो-पे सहज भुगतान और जियो-चैट असीमित वॉयस मैसेजिंग, फोटो शेयर और ग्रुप चैट के अनेकों विकल्प देता है।
 
जियो भारत V3 और V4 जल्द ही सभी मोबाइल स्टोर्स के साथ-साथ JioMart और Amazon पर भी उपलब्ध होंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इमरान को जेल धीरे-धीरे मार रहे आसिम मुनीर, इमरान के बेटों का सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

'मेरी हत्या की साजिश रची गई...' सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस बड़े खुलासे से मची खलबली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

अगला लेख