dharma sangrah

itel का धमाकेदार स्मार्टफोन Vision 3 Turbo हुआ लॉन्च, 8000 से कम कीमत में महंगे फोन जैसे फीचर्स, फुल चार्ज में 28 दिन चलेगी बैटरी

Updated: गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (17:59 IST)
itel Vision 3 Turbo Launched in India : फेस्टिव सीजन को देखते हुए itel ने अपना नया स्मार्टफोन Vision 3 Turbo लांच कर दिया है। कम कीमत का होने के साथ ही इसके फीचर्स लोगों को खासे पसंद आ सकते हैं आइए जानते हैं क्या है कीमत और फीचर्स- 
 
itel Vision 3 Turbo कीमत 7,699 रुपए है। यह एक ऐसा फोन है। इस फोन में ऐसे फीचर्स हैं जो आपको महंगे फोन्स में देखने को मिलते हैं। कम कीमत और फीचर्स के मामले में यह फोन रियलमी और रेडमी जैसे ब्रांड्स को खासी टक्कर दे सकता है। मल्टी ग्रीन, ज्वेल ब्लू और डीप ओशन ब्लू में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है।
 
 
स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एचडी+ IPS 2.5D डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 720x1600 है। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 269ppi है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है और यह कुल 6GB रैम (3GB रियल+3GB वर्चुअल)पर काम करता है। यह फोन एंड्राइड 11 पर काम करेगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग से लैस है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 28 घंटे तक आपका साथ देगी।
कैसा है कैमरा : फोटो और वीडियो के लिए स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर और एक VGA कैमरा दे रही है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर फोन की कमियों की बात करें तो फोन में लगा कैमरा सेटअप बेसिक है इसलिए आप बहुत अच्छी फोटोग्राफी नहीं कर सकते हैं। फोन में स्मार्ट फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, इयरफोन जैक और जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर्स स्मार्टफोन में दिए गए हैं।

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

मृतक राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों को उठाकर पुलिस ने भेजा जेल, ढाबे पर कर रहे थे ये काम, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

अगला लेख