Hanuman Chalisa
✕

2500 से कम कीमत में लांच हुआ 4G फोन, बड़ा डिस्प्ले और वाई-फाई सपोर्ट जैसे फीचर्स

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (16:39 IST)
आईटेल (Itel) ने पहले 4 जी फीचर फोन 'मैजिक 2' (Itel Magic 2) 4 जी (आईटी9210 मॉडल) को अपने मैजिक सीरीज के तहत लॉन्च किया है। 4 जी कनेक्टिविटी, प्रीमियम ग्लॉसी डिजाइन, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और किंग वॉयस जैसी पावर-पैक सुविधाओं से लैस, यह अभिनव डिवाइस वाई-फाई और हॉटस्पॉट टेथरिंग प्रदान करता है, जिसके माध्यम से हम 8 डिवाइस तक कनेक्ट कर सकते हैं।
ALSO READ: रिलायंस जियो फाइबर ने लॉन्च किए नए पोस्टपेड प्लान, इंटरनेट बॉक्स के साथ इंस्टॉलेशन भी free होगा
Itel Magic 2 फोन की कीमत 2,349 रुपए रखी गई है, जिसे ब्लैक और ब्लू दो कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा रहा है। सुनहरी यादों को कैद करने के लिए फोन में 1.3 एमपी का एक रियर कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है। रिकॉर्डिंग करने की सुविधा के साथ इसमें वायरलेस एफएम भी है।

फोन पर हो रही बातचीत को रिकॉर्ड करने के लिए एक ऑटो कॉल रिकॉर्डर है। इसके अलावा फोन एक एलईडी टॉर्च, वन-टच म्यूट और पहले से लोडेड 8 तरह के गेम्स से लैस है। फोन की खूबियां सारी खूबियां इसे एक सुपरफोन बनाती है।

6.1 सेमी (2.4) क्यूवीजीए 3 डी कव्र्ड डिस्प्ले के साथ फोन में 128 एमबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 64 जीबी स्टोरेज तक बढ़ाया जा सकता है. आईटेल मोबाइल के एक्सक्लूसिव किंग वॉयस फीचर, टेक्स्ट टू स्पीच फीचर से लैस यह डिवाइस उपभोक्ताओं को इनकमिंग कॉल, मैसेज, मेन्यू और यहां तक कि उनकी फोनबुक तक सुनने की सुविधा देता है।

डिवाइस में एक बड़ी फोनबुक भी है, जिसे यूजर्स 2000 कॉन्टैक्ट्स को फोन में जोड़ सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यह 1900 एमएएच की लंबी चलने वाली बैटरी के साथ 24 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम भी प्रदान करता है। 2जी, 3जी, 4जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ वी2 शामिल हैं जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन में है।

मैजिक 2 4जी तेज इंटरनेट ब्राउजिंग और डुअल 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करता है। फोन में एचडी कॉल क्वालिटी, वाई-फाई टेथरिंग के साथ डुअल सिम स्लॉट भी हैं, जो किसी भी ऑपरेटर के साथ 2जी /3जी/ 4जी कनेक्टिविटी की अनुमति देता है। कंपनी के मुताबिक आईटेल आईटी 1920 को 100 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ पेश किया गया है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख