biodatamaker

भारत में 56000 में बिक रहा है आईफोन- 6

Updated: गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (17:47 IST)
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेंडर एप्पल के चर्चित स्मार्टफोन आईफोन-6 की भारतीय बाजार में पेशकश लगभग 56000 रुपए के शुरुआती मूल्य के साथ कर रहे हैं। आईफोन ने इस फोन को भारतीय बाजार में पेश करने की तारीख व कीमत के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है।

ई कामर्स वेबसाइट ईबे पर एक वेंडर आईफोन 6 की पेशकश लगभग 55,954 रुपए में कर रहा है। इसकी आपूर्ति के लिए अपेक्षित तारीख 8 अक्टूबर है। शॉपक्ल्यूजडॉटकॉम पर एक वेंडर आईफोन6 (16जीबी) की पेशकश 59,999 रुपए में कर रहा है। यह ई-कॉमर्स फर्म 149 रुपए भेजने का लेगी और उसका भी यह फोन 8 अक्टूबर तक भेजने का वादा है।

एप्पल ने इस फोन को 9 सितंबर को पेश किया था। रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार कंपनी आधिकारिक रूप से आईफोन-6 की भारत में ब्रिकी अक्टूबर मध्य या नवंबर के शुरू में कर सकती है। अमेजन की वेबसाइट के अनुसार आईफोन-6 की ब्रिकी अमेरिका में 750 डॉलर (लगभग 46,000 रुपए) में हो रही।

ईबे पर वेंडरों ने आईफोन-6 प्लस की अग्रिम बुकिंग भी शुरू कर दी है जिसके लिए शुरुआती मूल्य लगभग 77000 रुपए है। दोनों आईफोन-6 व आईफोन-6 प्लस में 8 एमपी का कैमरा है। ये फोन 2जी, 3जी व 4 जी नेटवर्क पर चल सकते हैं। (भाषा)

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

LIVE: ByPoll Election Results : दतिया में भाजपा आगे, बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा आगे, सतीश पटेल ने बनाई बढ़त

Weather Update: यूपी से राजस्थान तक भारी बारिश, 24 घंटे में 21 मौतें; इन राज्यों में IMD का अलर्ट

Top News 3 August: 3 राज्यों के उपचुनाव परिणाम, पप्पू यादव पर हमला, सावन का पहला सोमवार

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई