Daily Horoscope

आया नया आईफोन, घटे पुरानों के दाम

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (21:11 IST)
नई दिल्ली। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल अपने नए मॉडल आईफोन8 व आईफोन8 प्लस को 29 सितंबर से भारतीय बाजार में बेचेगी। इनकी शुरुआती कीमत 64,000 रुपए होगी। इस बीच कंपनी ने आईफोन 7 सहित अपने कुछ पुराने माडलों के दाम घटाने की घोषणा की है।
 
एप्पल इंडिया का कहना है कि अमेरिका व अन्य बाजारों में उपलब्ध होने के कुछ ही दिनों में आईफोन के तीनों नये मॉडल भारतीय बाजार में मिलने लगेंगे। इसके अनुसार आईफोन8 और आईफोन8 प्लस 64 जीबी एवं 256 जीबी के दो संस्करणों में उपलब्ध होंगे। ये मॉडल एपल के आधिकारिक विक्रताओं के पास 29 सितंबर से उपलब्ध होंगे।
 
उसने कहा कि आईफोन-दस भी 64 जीबी और 256 जीबी संस्करणों में आएगा। इसकी कीमत 89,000 रुपए से शुरू होगी और यह तीन नवंबर से बाजार में उपलब्ध होगा। इसमें चेहरा पहचानने और सुपर रेटिना डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं।
 
इस बीच आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 6एस व आईफोन 6एस प्लस के दाम 8,300 रुपए तक कम हुए हैं। कंपनी के बयान में कहा गया है कि आईफोन 7 का 32 जीबी संस्करण अब 49,000 रुपए में उपलब्ध है। इसके दाम में 7,200 रुपए की कमी की गई है। इसी तरह आईफोन 7 प्लस का 32 जीबी संस्करण 8,300 रुपए की कमी के साथ 59,000 रुपए में उपलब्ध है। (भाषा) 

Show comments

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

Russia-Ukraine War : मॉस्को की ओर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले, रूस का दावा- 1,600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों मचा सियासी घमासान, BJP ने किसलिए लिया राहुल गांधी का नाम

Iran US War : ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कतर के जरिए भेजा मैसेज, दी चेतावनी- नहीं मानी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार

सभी देखें

'सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक', मंत्री असीम अरुण का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

नितिन नवीन के मेरठ दौरे की तैयारियां पूरी, युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

योगी सरकार में साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, 75 जिलों में 5.10 लाख शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

अगला लेख