sundarkand
✕

सैमसंग के बाद हुवावे ने लांच किया फोल्डेबल स्मार्ट फोन, खुलने पर बन जाएगा 8 इंच का टैबलेट

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (11:09 IST)
हाल ही सैमसंग ने अपना पहला फोल्डेबल 5जी स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड लांच किया था। अब हुवावे ने अपना पहला फोल्डेबल 5जी स्मार्ट फोन मेट एक्स लांच किया है। इसकी कीमत 2,600 डॉलर (1.85 लाख रुपए) है, जो सैमसंग के फोल्डेबल 5जी और आईफोन से भी अधिक है। सैमसंग के फोल्डेबल फोन की कीमत करीब 1,980 डॉलर (1.41 लाख रुपए) है।
फीचर्स की बात करें तो हुवावे के 'मेट एक्स' में फ्लेक्सिबल ओएलईडी स्क्रीन है। फोन में 1.8GHz octa-core का प्रोसेसर लगा हुआ है। 6.6 इंच का फोन मेट एक्स खुलने पर बन जाता है 8 इंच का टैबलेट बन जाएगा। फोन में बलोन्ग 5000 चिपसेट लगा हुआ है। कंपनी का दावा है कि सुपरफास्ट चिपसेट होने के कारण यूजर 3 सेकंड में 1 जीबी की मूवी डाउनलोड कर सकेंगे। फोन में 8 जीबी की रैम है।
 
कमाल की है घुमावदार स्क्रीन : फोन की स्क्रीन हल्की घुमावदार है जो पीछे की तरफ फोल्ड होती है। इससे बंद होने पर दोनों तरफ स्क्रीन का ऑप्शन रहता है। फोल्ड होने के बाद यह सैमसंग के गैलेक्सी फोल्ड के मुकाबले पतला नजर आता है। हालांकि यह ब्रिकी के लिए भारत में कब उपलब्ध होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। फोन मे 4500mAh की बैटरी लगी हुई है। फोन में 40+16+8 मेगापिक्सल के कैमरे लगे हुए हैं।

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

CM योगी का बड़ा फैसला, 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी, 250 रुपए में 5 किलो का पैकेट

आशा राजबाला की प्रेरक कहानी, तानों से राष्ट्रीय सम्मान तक का सफर, महिलाओं के स्वास्थ्य की बनीं पहरेदार

अगला लेख