sundarkand
✕

48MP के AI कैमरे के साथ iPhone 16e को टक्कर देने आया Google का सस्ता स्मार्टफोन

Google Pixel 9a में 6.3-इंच pOLED डिस्प्ले, Tensor G4 चिपसेट, 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी और Android 15 के साथ 7 साल के अपडेट मिलेंगे।

Updated: शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (08:45 IST)
Google Pixel 9a लॉन्च हो गया है। यह फ्लैगशिप Google Pixel 9 लाइनअप का हिस्सा होगा। Google Pixel 9a स्मार्टफोन की भारत में सीधा मुकाबला iPhone 16e से होना है। iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और गूगल के Tensor G4 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारा गया है। जानिए क्या स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत 
ALSO READ: Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स
क्या होगी कीमत 
स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी। गूगल के लेटेस्ट Pixel 9a स्मार्टफोन को 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है। कंपनी इसका एक और वेरिएंट लॉन्च करेगा। इसमें 256GB की स्टोरेज मिलेगी।  Google Pixel 9a स्मार्टफोन में 6.3-इंच का Actua pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2424×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz है। 
 
इस डिस्प्ले में HDR सपोर्ट और Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। Google Pixel 9a में 5100mAh की बैटरी के साथ 33W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर रन करेगा, जिसे 7 साल तक अपडेट मिलेगा। यह फोन IP68 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर, Car Crash Detection, Wi-Fi 6E, NFC, और eSIM सपोर्ट के साथ आएगा। 
कैसा है स्मार्टफोन का कैमरा  
Pixel 9a स्मार्टफोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करेगा। यह फोन 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा सपोर्ट करेगा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Add Me, Face Unblur, Magic Editor और Eraser जैसे फीचर्स भी स्मार्टफोन में मिलेंगे।

Google के लेटेस्ट अफोर्डेबल फोन में कंपनी का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। यही चिपसेट फ्लैगशिप Pixel 9 सीरीज में भी मिलेगा। इसके साथ ही फोन में Titan M2 सिक्योरिटी चिप भी मिलेगी। यह फोन 8 जीबी रैम के साथ 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख