dharma sangrah
✕

Google ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन, पाइए 6GB RAM और 18W फास्ट चार्जिंग

Updated: गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (14:36 IST)
प्रथमेश व्यास 

Google एकदम अलग किस्म के फीचर्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। ये कंपनी ज्यादा स्मार्टफोन्स तो नहीं बनाती। लेकिन इसका कोई भी स्मार्टफोन लॉन्च होते ही लोग उसे खरीदने के लिए उमड़ने लगते हैं। Google ने हाल ही में अपना ब्रैंड न्यू स्मार्टफोन Google Pixel 6A मार्केट में लॉन्च किया है, जिसनें हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और प्राइस के बारे में  ....
 
Google Pixel 6A के Features संक्षेप में -
 
प्रोसेसर -  Google Tensor Octa-core
डिस्प्ले - 6.1 इंच OLED, HDR
कैमरा - 12 MP + 12 MP बैक कैमरा, 8 MP फ्रंट कैमरा
स्टोरेज - 6 GB RAM | 128 GB इंटरनल स्टोरेज 
बैटरी - 4410mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
प्राइस - 43,999
 
Google Pixel 6A Full Review and Specifications:
 
Google Pixel 6A स्मार्टफोन अभी तक का सबसे सस्ता Google फोन माना जा रहा है। ये कंपनी Apple, Samsung और OnePlus की तरह ही प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाती है। इस फोन के साथ आपको डिस्प्ले के अंदर ही फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।  
 
इसके कैमरे को कम आंकना ठीक नहीं होगा, क्योकि अपर्चर अच्छा होने की वजह से 12-12 MP के कैमरे भी जोरदार फोटो खींचकर दे सकते हैं। इस फोन की स्क्रीन 6.1 इंच की है, जो की हर जरूरत के लिए पर्याप्त है। ये फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और डस्ट से काफी हद तक बचाती है।  
 
6 GB की RAM भी हर काम के लिए 'मोर देन इनफ' कही जा सकती है। इसकी बैटरी भले ही 4410 mAH की हो, लेकिन 18W की फास्ट चार्जिंग इसे हमेशा फुल ऑन रखेगी। ये स्मार्टफोन एंड्राइड 12 पर काम करेगा। 
 
Google Pixel 6A को आप किसी भी वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसकी प्राइस 44 हजार के करीब है। ये फोन चॉक, चारकोल और सेज कलर वैरिएंट में उपलब्ध है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

PM मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिले: CM योगी

अगला लेख