suvichar

सैमसंग ने फ्री में बांटे ये महंगे फोन

Updated: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (12:36 IST)
लंदन। अपने गैलेक्सी नोट 8 को विमानों पर चॉकलेट बार की तरह निरापद बताने के लिए सैमसंग कथित तौर पर विमानयात्रियों को मुफ्‍त बांट रही है। कंपनी का दावा है कि  नवीनतम नोट फोन से वविमान यात्रियों को कोई खतरा नहीं है। 24 अक्टूबर, 2017 को सैमसंग ने एक फ्लाइट के दौरान सभी 200 यात्रियों को मुफ्त फोन दिए।  
 
October 24, 2017 इडिया टुडे के टेक समाचार के मुताबिक एक वर्ष पहले उन्होंने बैटरी संबंधी समस्याओं के चलते विमान यात्रियों को कहा गया था कि यह फोन आग के प्रति ज्वलनशील है लेकिन अब ऐसा नहीं है। 
 
हालांकि यह बात अकल्पनीय लगती है लेकिन सैमसंग जैसी कंपनी ने सचमुच ऐसा किया है। फोन रिटेल बॉक्स में पैक और सील बंद थे। सभी यात्री स्पेन के लिए एक उड़ान पर जा रहे थे। विमानयात्रियों के लिए यह आश्चर्यजनक बात थी क्योंकि उन्हें एक ऐसा फोन मुफ्त में मिल रहा था जोकि स्पेन में करीब एक हजार डॉलर में पड़ता है।

द फ्री नोट 8 आइबेरिया की एक कंपनी ने बांटे जिसकी उड़ान एक कॉरूना और माद्रिद के बीच चलती है। हालांकि पहले तो फोन पाकर यात्री बहुत खुश हुए और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब एयर होस्टेस ने विमान के बीच के रास्ते से सैमसंग एंड्रोयॉएड प्रमुख उत्पाद निशुल्क दिया। फोन के बक्सों पर स्पेनिश में लिखा एक संदेश भी था जिसमें कहा गया था कि 'एक वर्ष पहले हमने आपसे फोन को बंद करने के लिए कहा था लेकिन आज आप विमान में फोन चला सकते हैं।'  
 
यह घटना नोट 7 के बाद हुई थी जबकि उत्पाद के बाजार में आने के कुछेक सप्ताह बाद कंपनी ने अपने सभी फोनों को वापस बुला लिया था। हालांकि बाद में, इनका साफ्टवेयर अपडेट किया गया था और कंपनी ने इन उत्पादों को वापस मंगा लिया था लेकिन बाद में सॉफ्टवेयर के बदले जाने के बाद भी लोगों ने इन्हें वापस नहीं किया था। पर जिन इकाइयों का साफ्टवेयर डिसेबल कर दिया गया था, उन्हें भी लोगों को वापस नहीं किया गया था।  
 
नोट 8 को कुछेक महीनों पहले ही बाजार में उतारा गया है और कंपनी की ओर से कहा गया कि इस बार उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर खास कोशिश की गई है। इस बात से कंपनी यह बात ध्यान दिलाना चाहती है कि फोन प्लेन की यात्रा के दौरान भी सुरक्षित है। भारत में इस फोन की कीमत 67,900 रुपए है।  

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

अगला लेख