dharma sangrah

जी-5 ने 6 फीचर फोन के साथ किया घरेलू बाजार में प्रवेश

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2018 (10:49 IST)
नई दिल्ली। चीन की मोबाइल कंपनी जी-5 ने 6 किफायती फीचर फोन के साथ रविवार को घरेलू बाजार में प्रवेश किया। ये फोन 700 से 1500 रुपए तक के हैं।


कंपनी ने जारी बयान में कहा कि इनमें डुअल सेल्फी कैमरा, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, स्पीकर फोन, वाईब्रेटर, एमपी3/एमपी4 प्लेबैक, हैवी स्पीकर्स, वायरलेस स्टीरियो एफएम ब्ल्यूटूथ, 16 जीबी तक बढ़ाई जा सकने वाली मेमोरी, 1,200 एमएएच से 4,000 एमएएच तक की बैटरी आदि जैसे फीचर हैं।
 
कंपनी के निदेशक (वैश्विक बिक्री) आर्थर के अनुसार जी-5 के लिए भारत एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बाजार है, जो अधिकांश विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले ज्यादा तेज गति से बढ़ रहा है।

भारत के फीचर फोन एवं स्मार्टफोन क्षेत्र में बाजार में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कंपनी अगले 2 साल में भारत में 1,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।


अपने डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी के साथ हमें यकीन है कि हम भारतीयों का पसंदीदा ब्रांड बनेंगे और वित्त वर्ष 2018 के अंत तक परिमाण के लिहाज से शीर्ष 5 कंपनियों में शामिल हो जाएंगे। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख