sundarkand

एप्पल ने मजबूत किया आईफोन का सुरक्षा फीचर, पुलिस के लिए भी होगी मुश्किल

Updated: गुरुवार, 14 जून 2018 (11:38 IST)
वाशिंगटन। लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने कहा कि वह बिना वैध अधिकार के हैंडसेट अनलॉक करने की पुलिस की कोशिशों को रोकने के लिए आईफोन का इनक्रिप्शन कठिन बना रही है। 
 
एप्पल ने यह कदम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जारी टकराव के बीच उठाया है। ऐसी खबरें हैं कि पुलिस आईफोन के सुरक्षा फीचरों को तोड़ने के लिए ग्रेकी नामक समाधान का लगातार इस्तेमाल कर रही है। 
 
एप्पल ने कल कहा कि नए सुरक्षा फीचर सुरक्षा एजेंसियों को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि अच्छे - बुरे दोनों तरह के लोगों को अवैध तरीके से इनक्रिप्शन में सेंध लगाने से रोकने के लिए बनाए गए हैं। 
 
कंपनी ने जारी बयान में कहा, 'एप्पल में हम अपने हर डिजायन के केंद्र में उपभोक्ताओं को रखते हैं।'
 
एप्पल ने कहा, 'हम एप्पल के हर उत्पाद में सुरक्षा संरक्षण को मजबूत बना रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को हैकरों, पहचान चोरों तथा निजी सूचनाओं में सेंध से बचाया जा सके। हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों का बेहद सम्मान करते हैं और हम अपने सुरक्षा की मजबूती को इसलिए मजबूत नहीं करते हैं कि उन्हें उनका काम करने में परेशान किया जा सके।' (भाषा) 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

CM योगी की दो टूक- कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे, माफिया के बाद इंसेफेलाइटिस का भी किया समाधान

अगला लेख