sundarkand
✕

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

Updated: सोमवार, 21 जुलाई 2025 (19:15 IST)
iPhone 17 Pro लॉन्च से पहले से कीमत का खुलासा हो गया है। एप्पल की यह नई आईफोन 17 सीरीज सितंबर में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में चार मॉडल iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च होंगे। एप्पल ने हाल ही में इस नई सीरीज का प्रोडक्शन भारत में शुरू किया था। मीडिया खबरों के मुताबिक iPhone 17 Pro को भारत में 1,45,000 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone का यह मॉडल 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। इसका प्रो मैक्स वर्जन 1,60,000 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किए जाने की संभावना है।  नई आईफोन सीरीज में OLED डिस्प्ले के अलावा बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह सीरीज iOS 26 के साथ लॉन्च होगी। 
 
पहले भी लीक हो चुकी है कीमत
इससे पहले भी इसके फीचर्स और कीमत लीक हो चुकी है। iPhone 17 की अलग-अलग देशों की कीमत लीक हुई है। इसे भारत में 79,900 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के नए मेंबर iPhone 17 Air को 95,000 रुपए की प्राइस रेंज मे पेश किया जा सकता है। iPhone 17 Air की बात करें तो यह अब तक का सबसे पतला आईफोन होगा, जिसकी मोटाई 5.6mm होगी। इस आईफोन में फिजिकल सिम और चार्जिंग फीचर नहीं मिलेगा। यह eSIM और वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च हो सकता है।
 
क्या होंगे बदलाव और फीचर्स 
iPhone 11 Pro के बाद कंपनी पहली बार प्रो मॉडल के डिजाइन में यह बदलाव करेगी। इसमें तीनों कैमरे की प्लेसिंग वहीं पर है, लेकिन इसके साथ एक बड़ा रेक्टेंगुलर मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दाहिनी तरफ LED फ्लैश लाइट और LiDAR और माइक देखा जा सकता है। स्मार्टफोन ब्लैक, डार्क ब्लू, ऑरेंज, सिल्वर, पर्पल और स्टील ग्रे कलर में पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन नए डिजाइन वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। Edited by : Sudhir Sharma (Symbolic image)
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख