shradh paksha
✕

एपल के आईफोन भी सुरक्षित नहीं....

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (18:55 IST)
एपल ने हाल ही में अपना सबसे आधुनिक फोन आईफोन एक्स लांच किया था। लेकिन कुछ खबरें आईफोन की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। कई जगहों से आईफोन 8 प्लस के डैमेज होने की खबरी आ रही हैं। बताया जा रही है कि ताइवान जैसों देशों से आईफोन के बैटरी के फूलने की खबरें हैं।
 
एपल के सामने ताइवान और जापान से भी कुछ मामले उठे हैं। इनमें इसी तरह  आईफोन 8 प्लस की बैटरी फूल गई है जिससे डिवाइस की केसिंग खुल गई है। चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी द पेपर डॉट के मुताबिक ताइवान और जापान के बाद अब चीन में भी आईफोन 8 की बैटरी फूलने का मामला सामने आया है। 
 
अखबार के अनुसार यह घटना चीन के गुआंगझू शहर की है। यहां रहने वाले लिऊ ने एक ऑनलाइन रीटेलर से आईफोन 8 प्लस खरीदा था। लिऊ ने एजेंसी को बताया कि जब यह फोन 5 अक्टूबर को उनके पास पहुंचा तो यह डैमेज था। अखबार ने तस्वीरों को भी अपनी वेबसाइट पर दिखाया है। इसमें आईफोन 8 प्लस, स्क्रीन और उसकी बॉडी के बीच से खुला हुआ दिख रहा है। फोन के अंदर के कई पार्ट्स भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसके बाद उन्होंने यह फोन तुरंत ही ऑनलाइन रिटेलर को वापस कर दिया।
 
पिछले कुछ समय में चीन में एपल की बिक्री में गिरावट देखी गई है। यह पिछले तीन सालों में सबसे बड़ी गिरावट है। अब यह खबर एपल के लिए किसी झटके से कम नहीं है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सैमसंग के स्मार्ट फोन में भी ब्लास्ट की खबरें आई थीं और सोशल मीडिया पर सैमसंग फोन्स  में ब्लास्ट के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि इन वीडियोज की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख