ramcharitmanas

सिर्फ 7777 रुपए में आईफोन-7

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (17:40 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने आज अपने ‘द ऑनलाइन स्टोर’ की शुरुआत की। इसके माध्यम से कंपनी प्रीमियम मोबाइल उत्पादों को आकर्षक अग्रिम भुगतान विकल्पों के साथ उपलब्ध कराएगी। इस पर तत्काल वित्त और एयरटेल के मासिक प्लान भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
 
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह स्टोर सोमवार से ही शुरू हुआ है और इस पर आईफोन-7 और आईफोन-7 प्लस को पेश किया गया है। आईफोन-7, 32 जीबी को कंपनी ने 7777 रुपये की राशि पर पेश किया है। इसके बाद 2499 रुपए की 24 किस्तें ग्राहक को देनी होंगी। इसके अलावा इसके साथ कंपनी 30 जीबी 4जी डाटा प्लान भी दे रही है जिस पर लोकल कॉल, एसटीडी कॉल और राष्ट्रीय रोमिंग असीमित और मुफ्त होगी। इसी के साथ कंपनी दुर्घटना एवं सुरक्षा बीमा भी इस पर उपलब्ध करा रही है।
 
कंपनी ने बताया कि यह उसके ‘प्रोजेक्ट नेक्स्ट’ कार्यक्रम का हिस्सा है। कंपनी का यह कार्यक्रम कई तरह के डिजिटल नवोन्मेषों को लक्षित है। कंपनी की योजना इसमें 2,000 करोड़ रुपए निवेश की है। कंपनी के वैश्विक सीआईओ और निदेशक (इंजीनियरिंग) हरमीन मेहता ने कहा कि यह कंपनी की ओर से अपने ग्राहकों को एक नई डिजिटल पेशकश है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 7,600 दीयों से जगमगाया विश्व उमियाधाम : सीएम भूपेंद्र पटेल ने की मां उमिया की महाआरती

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कसेगा शिकंजा: भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

उधमपुर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

अगला लेख